विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर को इटली में हो चुकी है। शादी में बेहद कम और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। ऐसे में कई रिश्तोदारों का दोनों की शादी देखने का अरमान पूरा नहीं हो पाया है। खासकर अनुष्का की दादी और नानी का।
शादी के बाद अब 21 दिसंबर को दोनों दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दे रहे है, जिसके लिए देहरादून से अनुष्का के रिश्तेदार रवाना हो चुके है।
अनुष्का की दादी और नानी भले ही शादी में विराट और अनुष्का को आशीर्वाद नहीं दे पाई, लेकिन अब वह उनके रिसेप्शन में पहुंचने के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि अनुष्का की नानी और दादी देहरादून में ही रहती है।
दोनों ही स्टार ने बहुत कम ही लोगों की मौजूदगी में शादी की। इसलिए अब 21 दिसंबर को दिल्ली में सभी खाल दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन रखा गया है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध ही गए, लेकिन उनकी दादी की अनुष्का को दुल्हन बने देखने की तमन्ना अधूरी ही रह थी।