फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: मुख्य गवाह अंकिता का दोस्त नहीं पहुंचा कोर्ट, साइबर सेल के एसआई ने दर्ज कराए बयान

Sat, 01 Jul 2023 02:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Jul 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
Ankita murder case main witness did not reach the court SI of cyber cell recorded statement Uttarakhand news
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड में शुक्रवार को दो गवाहों को अदालत ने अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजे थे, लेकिन मुख्य गवाह मृतका का दोस्त पुष्पदीप अदालत नहीं पहुंचा। साइबर सेल के एक्सपर्ट एसआई के बयान अदालत में दर्ज कराए।

कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को साइबर सेल टिहरी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण ने अपने बयान दर्ज कराए। गवाही और प्रति परीक्षा (क्रास क्वेश्चनिंग) के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।

साइबर सेल के एक्सपर्ट ने अदालत में बताया कि 18 सिंतबर, 2022 को घटना के दिन तीनों अभियुक्तों और मृतका के फोन की लोकेशन एक साथ पाई गई। मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात को 9:50 बजे पशुलाेक वाले टावर के आसपास पाई गई।

Ankita murder case main witness did not reach the court SI of cyber cell recorded statement Uttarakhand news
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जबकि रात 10:00 बजे वापसी में अभियुक्तगणों के मोबाइल फोन की लोकेशन गंगाभोगपुर के टावर पर और मृतका के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन रात के 9:50 बजे के आसपास पशुलोक टावर के पास पाई गई थी।
 

Ankita murder case main witness did not reach the court SI of cyber cell recorded statement Uttarakhand news
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बताया कि उक्त अवलोकन, विश्लेशण व संपूर्ण विवरण केस डायरी में अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita murder case main witness did not reach the court SI of cyber cell recorded statement Uttarakhand news
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के बयान दर्ज कराने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर व अमित सजवान ने उसने सवाल किए।
 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्टिंग प्रकरण: CBI ने हरीश रावत समेत इन्हें भेजे नोटिस, आवाज का नमूना देने से पहले लेंगे कानूनी राय

विज्ञापन
Ankita murder case main witness did not reach the court SI of cyber cell recorded statement Uttarakhand news
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 14 लोगों की गवाही हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed