फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: इस बार 59 दिनों का होगा सावन का महीना, पड़ेंगे आठ सोमवार, पहले दिन बन रहे कई खास योग

Fri, 30 Jun 2023 12:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 will be of 59 days eight Mondays Many special yogas being made on first day Uttarakhand news in Hin
शिवमंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

इस बार सावन का महीना चार जुलाई मंगलवार से शुरू हो रहा है। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि मासों में उत्तम पुरुषोत्तम मास की शुरुआत सावन के मध्य होने जा रही है। इस बार श्रावण मास 59 दिनों का होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष श्रावण मास में आठ सोमवार होंगे।

Maun Mela: उत्तराखंड में यहां मछलियां पकड़ने नदी में उतरे हजारों ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों पर झूमे, तस्वीरें

शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका एवं शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट, हरिद्वार के संस्थापक स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि भगवान शिव को श्रावण मास अति प्रिय है। 

Sawan 2023 will be of 59 days eight Mondays Many special yogas being made on first day Uttarakhand news in Hin
शिवमंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास के पहले दिन मंगला गौरी व्रत, त्रिपुष्कर योग और शिव मास का शुभ संयोग बन रहा है, जो भक्तों के लिए कल्याणकारी होगा। पहले दिन दोपहर 11 बजकर 49 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा।

Sawan 2023 will be of 59 days eight Mondays Many special yogas being made on first day Uttarakhand news in Hin
शिवमंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

इंद्र योग की बात करें तो इस योग के दौरान राज्य पक्ष के कार्यों में अथवा सरकारी कामों में सफलता जरूर मिलती है। वहीं अगर वैधृति योग की बात करें तो यह स्थिर कार्यों के लिए ठीक है परंतु यदि कोई भागदौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 will be of 59 days eight Mondays Many special yogas being made on first day Uttarakhand news in Hin
शिवमंदिर में जलाभिषेक

साथ ही इस दिन सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा, जो की चार जुलाई सुबह पांच बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
Sawan 2023 will be of 59 days eight Mondays Many special yogas being made on first day Uttarakhand news in Hin
शिवमंदिर में जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सावन की शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। इसलिए शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए। सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शिवजी की पूजा करें। पूजा में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल चढ़ाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed