फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: सीएम आवास कूच करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को रोका, VIP के नाम का खुलासा न होने से आक्रोश

Sat, 03 Dec 2022 05:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Dec 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Congress protest demand for CBI inquiry and disclosure of VIP name Uttarakhand
प्रदर्शनकारियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड मामले में वीआईपी के नाम का खुलासा करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश दिखा। 51 दिन से ऋषिकेश में चल रहे आमरण अनशन के बाद आज प्रदर्शनकारी राजभवन और सीएम आवास कूच करने  पहुंचे। युवा न्याय संघर्ष समिति ऋषिकेश क ेबैनर तले देहरादून पहुंचे आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। राजभवन के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।  



अनशन कर रहे कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला राज भवन के बाहर अनशन कर रहे थे। अंकिता भंडारी हत्याकांड के छुपे हुए वीआईपी के नाम का खुलासा करने, अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI से कराने और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत 51 दिनों से ऋषिकेश में धरना जारी है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उतराखंड सरकार  गूंगी और बहरी हो चुकी है।

इसलिए मजबूरन जब सरकार 51 दिनों के बाद भी प्रदर्शनकारियों तक नहीं पहुंची तो अब उन्हें ही यह राह चुननी पड़ी। परवादून कांग्रेस देहरादून के पूर्व अध्यक्ष जयेंद्र रमोला युवा न्याय संघर्ष समिति ऋषिकेश के आंदोलनरत साथियों के साथ राजभवन देहरादून के बाहर आमरण अनशन पर बैठे। 

Ankita Bhandari murder case Congress protest demand for CBI inquiry and disclosure of VIP name Uttarakhand
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी हत्याकांड और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस भी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार की ओर से इस मामले में विधानसभा सत्र के दौरान सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Ankita Bhandari murder case Congress protest demand for CBI inquiry and disclosure of VIP name Uttarakhand
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने कथित वीवीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग दोहराई है।  जिला, महानगर मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Congress protest demand for CBI inquiry and disclosure of VIP name Uttarakhand
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। पार्टी ने कहा कि  उत्तराखंड को सुशासन देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार आज कठघरे में है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: चालान के पैसों से ड्रोन खरीदेगी पुलिस, आसमान से होगी शहर में यातायात की पेट्रोलिंग

विज्ञापन
Ankita Bhandari murder case Congress protest demand for CBI inquiry and disclosure of VIP name Uttarakhand
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार रसूखदारों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, कांग्रेस महिलाओं के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed