अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित होकर उत्तराखंड के दूरदराज के इलाकों से आए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने परिजनों के साथ अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया तो सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर अमर उजाला की सराहना भी की। मेेधावियों ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरह उनका सम्मान होगा। समारोह में पुरस्कृत होने के बाद उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली है। इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।
मेधावी छात्र सम्मान 2022: छात्र-छात्राओं ने किया एफआरआई और विधानसभा का भ्रमण, ऐतिहासिक भवन देख चहक उठे मेधावी
इस दौरान सीएम धामी ने सभी 84 छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन आईएसबीटी के पास सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में हुआ। सीएम धामी ने कहा कि आप लोग कल अगल-अलग क्षेत्रों में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। कल जब अखबार में आपका फोटो छपेगा तो सब देखेंगे, सब सराहना करेंगे। आपसे सबकी भावनाएं जुड़ गई हैं, आने वाले दिनों में देश की भावनाएं भी आपसे जुड़ेंगी।
2 of 9
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जितने भी लोग जमीन से आसमान पर पहुंचे हैं सब विपरीत परिस्थितयों में आगे बढ़ें हैं। हम अपने बारे में तय कर लें कि मुझे यह काम करना ही है, संकल्प ले लें, पूर्ण मनोयोग से अगर हम उस पर लग जाएंगे तो दुनिया में कोई काम भी अधूरा नहीं रह सकता।

3 of 9
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
मैं सबसे पहले आप सबको बहुत बधाई देता हूं कि कोरोना महामारी के दौरान भी आपने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, आप बधाई के पात्र हैं। खुशी की बात है कि मेरे हाथों आपका सम्मान हो रहा है, आप विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नाम ऊंचा करेंगे। आप अपने-अपने क्षेत्रों मे नेता बनेंगे।
4 of 9
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने आज आपको आगे के लिए प्रोत्साहित किया है। आगामी परीक्षाओं में भी आप सर्वश्रेष्ठ करेंगे। हमेशा याद रखना, कोई भी मनुष्य जीवन के अंतिम क्षण तक विद्यार्थी रहता है। सीखने के लिए जरूरी है कि हमारे माता-पिता, गुरुओं के प्रति सदैव मन में श्रद्धा होनी चाहिए, इससे निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।
5 of 9
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। 12वीं के बाद यदि कोई छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहे या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करके अपना भविष्य बनाना चाहता है तो सरकार उसके लिए भी आर्थिक मदद करती है।