Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Garhwal Veerta Samman 2024 organized in Kotdwar Garhwal bravery award 2024 read All Updates

Amar Ujala: कोटद्वार में गढ़वाल वीरता सम्मान 2024 का आयोजन, पहुंचे अतिथि, युवाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Thu, 25 Jul 2024 02:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jul 2024 02:55 PM IST
सार

गढ़वाल वीरता सम्मान कार्यक्रम में युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथि स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Amar Ujala Garhwal Veerta Samman 2024 organized in Kotdwar Garhwal bravery award 2024 read All Updates
कोटद्वार में अमर उजाला गढ़वाल वीरता सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला की ओर से गढ़वाल वीरता सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बतौरा मुख्य अतिथि पहुंचीं।

विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला की ओर से गढ़वाल वीरता सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ओम प्रकाश परसवान ने कारगिल विजय दिवस के संबंध में शौर्य गाथा सुनाई। डा. पद्मेश बुड़ाकोटी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्वाभिमान न्यास झंडीचौड़ योग टीम के युवाओं ने हैरतंगेज योगासन से भाव विभोर किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Pooja Khedkar: डेटलाइन खत्म होने के बाद भी मसूरी अकादमी नहीं पहुंचीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी, हो सकती है कार्रवाई

आदर्श विद्या निकेतन हल्दुखाता की टीम ने मनमोहक बैंड धुन के माध्यम से देशभक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। जीआईसी कोटद्वार के विद्यार्थियों ने जरा याद करो कुर्बानी... गीत गाकर वीर जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के अलावा एसडीएम सोहन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, शिवकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed