राज्य के समाज कल्याण विभाग के हाल भी गजब हैं। कभी विभाग मृत व्यक्तियों को पेंशन जारी कर देता है तो कभी जिंदा व्यक्ति को ही मार देता है।
2 of 8
old man killed in document by Social Welfare Department
ताजा मामला है देहरादून के ओल्ड राजपुर निवासी मान सिंह का। समाज कल्याण विभाग ने दस्तावजों में खुद ही मान सिंह को मृत घोषित कर दिया और तीन महीने से उनकी पेंशन रोक दी।
3 of 8
old man killed in document by Social Welfare Department
अब मान सिंह खुद को जिंदा साबित करने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।
ओल्ड राजपुर निवासी मानसिंह की माने तो इसी साल 29 मार्च को आखिरी पेंशन जारी हुई थी।
4 of 8
old man killed in document by Social Welfare Department
तीन माह इंतजार करने के बाद जब खाते में पेंशन का पैसा नहीं आया तो वह इसके बारे में पता करने समाज कल्याण विभाग पहुंचे। कार्यालय में उन्होंने पेंशन न आने का कारण पूछा तो पता चला कि दस्तावेज में वह मर चुके हैं। इसके कारण उनकी पेंशन रोक दी गई है।
5 of 8
old man killed in document by Social Welfare Department
यह सुनकर मानसिंह का होश उड़ गए। उसके बाद से मानसिंह तमाम दस्तावेज के साथ कार्यालय पहुंचकर जिंदा होने का दावा कर रहे हैं। बावजूद कोई उन्हें जिंदा होने की बात स्वीकार नहीं कर रहा है।