फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air service will start to Amritsar Jammu Lucknow and Gorakhpur from Pantnagar Airport

पंतनगर एयरपोर्ट से अब अमृतसर, जम्मू, लखनऊ और गोरखपुर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा

Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Oct 2019 08:23 AM IST
सार

  • पंतनगर एयरपोर्ट से छोटे विमानों की सेवा भी शुरू कराने पर हुआ मंथन ।

विज्ञापन
Air service will start to Amritsar Jammu Lucknow and Gorakhpur from Pantnagar Airport
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में पंतनगर से अमृतसर, जम्मू, लखनऊ और गोरखपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही छोटे विमानों की सेवा भी शुरू कराने पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए स्नैक बार का फीता काट कर शुभारंभ किया। समिति की पहली बैठक सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को एयरपोर्ट परिसर में हुई।
विज्ञापन


बैठक में दिल्ली से पंतनगर के लिए सप्ताह में चार दिन चलने वाली फ्लाइट को पूरे सप्ताह चलाने, दिल्ली-पंतनगर की फ्लाइट को प्रधानमंत्री उड़ान योजना में शामिल करने, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि को विकसित करने पर मंथन किया गया  भूमि अटरिया मंदिर रोड से किच्छा की तरफ चिह्नित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंतनगर से हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए 10-20 सीटर विमान सेवा शुरू करने और नाइट लैंडिंग के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर डीवीओआर उपकरण लगाने पर भी चर्चा हुई।

 

कहा गया कि इन सभी कार्यों के लिए सांसद अजय भट्ट, विधायक राजेश शुक्ला, विधायक राजकुमार ठुकराल और एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह मिलकर प्रयास करेंगे। संचालन एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed