फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग के साथ फिल्म भी बनाएंगी गैंग्स ऑफ वासेपुर की एक्ट्रेस, अक्टूबर में यहां शुरू करेंगी शूटिंग

Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Actress Richa chadda Will make Bollywood Movies Now
- फोटो : अमर उजाला

गैंग्स ऑफ वासेपुर की नगमा खातून एवं फुकरे की भोली पंजाबन के किरदार के जरिये दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही फिल्म निर्माण क्षेत्र में उतरेंगी। इसकी शुरुआत वह देहरादून से करेंगी। बकौल, ऋचा पहली फिल्म का निर्माण अगले वर्ष अक्तूबर से करेंगी। 

Actress Richa chadda Will make Bollywood Movies Now
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से बातचीत में ऋचा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी दी जा रही है। यही वजह की बॉलीवुड की तमाम फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। जिसे देखते हुए मैंने भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में जाने का मन बनाया है। इच्छा है कि इसकी शुरुआत दून से हो। 

Actress Richa chadda Will make Bollywood Movies Now

अगले वर्ष अक्टूबर से फिल्म का निर्माण देहरादून से शुरू किया जाएगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। ऋचा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह कई बार दून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार आदि में आ चुकी हैं। दून आकर काफी शांति मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Richa chadda Will make Bollywood Movies Now

उन्होंने बताया कि जल्द ही फुकरे की सीक्वल पर काम शुरू होगा। इसके अलावा जनवरी में पंगा, कबड्डी, अभी तो पार्टी शुरू हुई है आदि फिल्म परदे पर उतरनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसके अलावा उन्हें डांस, म्यूजिक, पेंटिंग और फोटोग्राफी काफी पसंद है। यादगार किरदार के रूप में वह गैंग्स ऑफ वासेपुर की नगमा खातून के किरदार को मानती हैं। 

विज्ञापन
Actress Richa chadda Will make Bollywood Movies Now

वह कहती हैं कि वह हर किरदार को बेहतर करना चाहती हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने वाली बॉलीवुड एक्टर ऋचा चड्ढा ने बताया कि उन्हें पहली सैलरी छह हजार रुपये मिली थी। जो वर्ष 2007 में मुंबई में एक मैगजीन में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें मिलती थी। इसके अलावा क्लास 6जी में दूरदर्शन के लिए डांस प्रोग्राम के लिए भी मुझे 200 रुपये और एक साड़ी मिली थी। इस बीच उन्होंने थियेटर भी किया। साथ ही मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed