फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: एक महीने में दूसरी बार धाम पहुंचीं एक्ट्रेस नंदिनी राय, आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल में की साधना

Sun, 04 Jun 2023 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Actress Nandini Rai Visited kedarnath dham twice in a Month and doing Meditation
एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी राय एक माह में दो बार केदारनाथ पहुंची हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम में सुबह बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल में एक घंटे तक साधना की।



धाम में कई यात्रियों से बातचीत भी की। मंदिर में धर्म दर्शन, वीआईपी दर्शन सहित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और बीकेटीसी का आभार जताया। वह अब गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जाएंगी। वहां से सीधे बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

सफेद साड़ी और माथे पर तिलक, केदारनाथ में साधना में लीन दिखीं साउथ ये एक्ट्रेस

बीते शनिवार को केदारनाथ पहुंची फिल्म अभिनेत्री नंदिनी राय ने रविवार सुबह पुन: बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिव्य शिला के दर्शन कर आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल पर एक घंटे तक साधना की। कहा कि बाबा केदार के धाम में आकर शांति और शक्ति का अनुभव हुआ है।

Actress Nandini Rai Visited kedarnath dham twice in a Month and doing Meditation
एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला

सुबह 11 बजे अभिनेत्री केदारनाथ से हेलिकॉप्टर से फाटा पहुंची। यहां से सड़क मार्ग से वह सोनप्रयाग होते हुए त्रियुगीनारायण पहुंची। इस दौरान उन्हें रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग लगभग दो घंटे जाम से भी दो-चार होना पड़ा। अपराह्न बाद वह त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंची और भगवान बामन के दर्शन किए।

Actress Nandini Rai Visited kedarnath dham twice in a Month and doing Meditation
एक्ट्रेस नंदिनी राय - फोटो : अमर उजाला

साथ ही भगवान शिव व पार्वती की विवाह की साक्षी अखंड ज्योति के दर्शन किए और ज्योति में लकड़ी दान की। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हैं। बार-बार आने का मन करता है। ज्ञात हो कि फिल्मी अभनेत्री नंदिनी राय बीते एक मई को गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पहुंची थी। यहां पूजा-अर्चना व दर्शन के बाद वह रात्रि 11 बजे केदारनाथ से गौरीकुंड भी पैदल लौटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Nandini Rai Visited kedarnath dham twice in a Month and doing Meditation
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही कई प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात आदित्य कुमार ने फिल्म अभिनेत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Actress Nandini Rai Visited kedarnath dham twice in a Month and doing Meditation
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि वह, धाम पहुंचने पर अपने को बहुत सौभाग्यशाली मान रही हैं। कहा कि उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष की खुशहाली के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की है। बीकेटीसी ने फिल्म अभिनेत्री को बाबा केदार का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला व अंगवस्त्र भेंट किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed