पुलिस चैकिंग पर निकली तो एटीएम के अंदर देख हैरान रह गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
पटेलनगर पुलिस ने एटीएम से रकम निकालने की शिकायतों के मद्देनजर एटीएम में सुरक्षा प्रबंधकों को लेकर चेकिंग कराई थी। चेकिंग में काफी एटीएम में सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के अलावा वहां कोई गार्ड भी नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा में अनदेखी पर शनिवार को 38 बैंक प्रबंधकों को नोटिस तामिल कराए हैं। पुलिस चेकिंग में विभिन्न बैंकों के एटीएम में सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के अलावा गार्ड भी नजर नहीं आए। सुरक्षा के निर्धारित मानक पूरे न होने पर प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसी के मद्देनजर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा बडोवाला, इंडियन बैंक मेहूंवाला, ग्रामीण बैंक शिमला बाईपास, पीएनबी मेहूंवाला, यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक , पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोहब्बेवाला, यूनियन बैंक, यूको बैंक, महिला को-ऑपरेटिव बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, कार्पोरेशन बैंक और कूर्माचंल सहकारी बैंक के प्रबंधकाें को नोटिस तामिल कराए हैं।
5 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक नोटिस में बैंक प्रबंधकों को लिखा गया है कि वह एटीएम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। एटीएम क्लोनिंग रोकने को वैज्ञानिक दस्ता तैयार करने को कहा गया, जो समय-समय पर एटीएम को चेक करें।