योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अनहोनी की अफवाहों को लेकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पूरी सच्चाई बयां की। उन्होंने बताया कि इस सबके पीछे किसका हाथ है।
उन्होंने मीडिया के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है। हमारे स्वदेशी अभियान से जिन लोगों का हित प्रभावित हो रहा है, वह इस तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं।
विदेशी कंपनियों का नाम लिए बगैर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ी साजिशें रची जा सकती हैं। आचार्य बालकृष्ण ने दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बाबा रामदेव को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक अफवाह जबरदस्त तरीके से फैली।
फर्जी फोटोग्राफ के साथ दावा किया गया बाबा नहीं रहे। अफवाह इतनी प्लानिंग से फैलाई गई कि यह खबर गूगल पर नंबर एक ट्रेंड कर गई। इससे बाबा के दूर-दूर से भक्तों के फोन आए। जिनमें कुछ फोन कॉल रिसीव किए गए तो लोग रोने लगे।
5 of 7
ramdev
- फोटो : amarujala
जबकि बाबा पूरी तरह सही सलामत योग करा रहे थे। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज देश में पतंजलि के स्वदेशी उत्पादों की डिमांड बढ़ने से विदेशी कंपनियों के पैर उखड़ने लगे हैं। उनकी बैठकों में सिर्फ इस बात पर विचार होता है कि पतंजलि को कैसे रोका जाए।