फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काल बना नया वाहन: हंसी-खुशी जा रहे थे अफसर...पलक झपकते ही सड़क पर दिखे खून से लथपथ, हादसे का वीडियो वायरल

Wed, 10 Jan 2024 03:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Jan 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Accident Video in Chilla range of Rajaji Park goes viral four including two rangers died Haridwar Rishikesh
हरिद्वार ऋषिकेश चीला रेंज में हुआ हादसा - फोटो : amar ujala

राजाजी पार्क की चीला रेंज में ट्रायल के लिए ले लिया गया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दुर्घनाग्रस्त हो गया था। वाहन में अफसर और वनकर्मी सवार थे। हादसे में दो रेंजर समेत चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई और वार्डन छिटककर चीला नहर में जा गिरीं। इस दर्दनाक हादसे का अब वीडियो वायरल हो रहा है। 



 

वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से सभी अफसर नए वाहन में बैठकर हंसी खुशी निकले थे। और पलक झपकते ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। चीला नहर गिरी वार्डन की खोज के लिए एसडीआरएफ ने तकरीबन तीन घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पांच वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें एम्स में  भर्ती कराया गया। 


आठ जनवरी को शाम करीब पांच बजे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है। वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है।

Accident Video in Chilla range of Rajaji Park goes viral four including two rangers died Haridwar Rishikesh
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

 


 

Accident Video in Chilla range of Rajaji Park goes viral four including two rangers died Haridwar Rishikesh
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे।
 वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident Video in Chilla range of Rajaji Park goes viral four including two rangers died Haridwar Rishikesh
ऋषिकेश सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया था। वहीं हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल थे। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।

विज्ञापन
Accident Video in Chilla range of Rajaji Park goes viral four including two rangers died Haridwar Rishikesh
लापता की तलाश - फोटो : amar ujala

इलेक्ट्रिक था वाहन 

वाहन पार्क प्रशासन को आज भी मिला था। वाहन इलेक्ट्रिक था। बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। वाहन अभी पंजीकृत नहीं था। वाहन में कितने लोग बैठ सकते हैं, यह स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें...सबके राम: पहली बार अयोध्या देखी तो मेरा युवा मन बहुत व्यथित हो गया...सीएम ने साझा की युवावस्था से जुड़ीं यादें

 

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय

वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल है। और एक लापता चल रही हैं। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed