फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्लोरीन गैस का रिसाव: खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, अचानक बदबू फैली तो दहशत में आए लोग, तस्वीरें

Tue, 09 Jan 2024 01:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News chlorine Gas leakage from cylinder kept in empty plot in Jhajra Many People Hospitalized Photos
खाली प्लाट में सिलिंडर से गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेजा। 

Dehradun: झाझरा में क्लोरीन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका, दो अस्पताल में भर्ती

इस दौरान कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dehradun News chlorine Gas leakage from cylinder kept in empty plot in Jhajra Many People Hospitalized Photos
खाली प्लाट में सिलिंडर से गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने करीब चार साल पहले प्लाट के पास ही वाटर प्लांट लगाया था। तब इस प्लाट में प्लांट का गोदाम था। करीब तीन साल पहले यहां से काम बंद कर दिया गया था।

Dehradun News chlorine Gas leakage from cylinder kept in empty plot in Jhajra Many People Hospitalized Photos
देहरादून में क्लोरीन गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। मंगलवार को एक सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं,  सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News chlorine Gas leakage from cylinder kept in empty plot in Jhajra Many People Hospitalized Photos
खाली प्लाट में सिलिंडर से गैस का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय निवासी शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार की देर रात क्षेत्र में बदबू आ रही थी, लेकिन किसी ने इस पर गौर नहीं किया। सुबह के समय बदबू बहुत ज्यादा बढ़ गई। तब एक स्थानीय निवासी ने प्लाट में जाकर देखा। वहां से गैस के रिसाव की बहुत आवाज और बदबू आ रही थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन
Dehradun News chlorine Gas leakage from cylinder kept in empty plot in Jhajra Many People Hospitalized Photos
गैस रिसाव के बाद टीम - फोटो : अमर उजाला

टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शिफ्ट किया। एसएसपी का कहना है कि अब सभी लोग सुरक्षित हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed