फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir CM Dhami shared memories Said my young mind becomes very distressed When I saw Ayodhya first time

सबके राम: पहली बार अयोध्या देखी तो मेरा युवा मन बहुत व्यथित हो गया...सीएम ने साझा की युवावस्था से जुड़ीं यादें

Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने अपने युवावस्था से जुड़ीं यादें साझा करते हुए बताया कि हम विद्यार्थियों की समस्याओं और मुद्दों को उठाने के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन की गतिविधियों को भी देखते और समझते थे। बहुत चाह थी कि एक बार अयोध्या हो आएं।

विज्ञापन
Ram mandir CM Dhami shared memories Said my young mind becomes very distressed When I saw Ayodhya first time
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम जन्मभूमि का आंदोलन चरम पर था। तब पहली बार मुझे अयोध्या जाने का अवसर प्राप्त हुआ। मेरे मन में अयोध्या को लेकर जो कल्पना थी, वहां के दृश्य देखकर मुझे बहुत निराशा और दुख हुआ। हर तरफ पुलिस, सबकुछ बिखरा हुआ, इन चित्रों ने मेरे युवा मन को व्यथा से भर दिया। मन में प्रश्न उठ रहा था कि कब बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर।

विज्ञापन


अंतर्मन से उत्तर पर आ रहा था कि समय के साथ यह सपना भी साकार होगा। सौभाग्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह सपना भी साकार होने जा रहा है। मैं उस समय लखनऊ में था। युवावस्था के उस दौर में मेरे कंधों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिम्मेदारी थी। हम विद्यार्थियों की समस्याओं और मुद्दों को उठाने के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन की गतिविधियों को भी देखते और समझते थे। बहुत चाह थी कि एक बार अयोध्या हो आएं।
विज्ञापन


आखिर वह समय भी आ गया। लेकिन जब अयोध्या स्टेशन पर उतरा तो बाहर देखकर व्यथित हो गया। खुद से प्रश्न किया, क्या ये अयोध्या है? सब बिखरा हुआ। हर जगह पुलिस। मुझे तब और भी बुरा लगा जब मैंने रामलला के दर्शन किए। वह टैंट के नीचे विराजमान थे। मैं भावुक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं मुख्य सेवक के रूप में अयोध्या गया था
फिर कई वर्षों बाद मुझे दोबारा अयोध्या जाने का अवसर मिला। इस बार मैं मुख्य सेवक के रूप में अयोध्या गया था। तब तक सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला जन्म स्थान में विराजमान हो गए थे। मेरा मन आह्लादित हो गया। लगा अब तो बड़ा काम हो गया। खुशी चौगुनी हो गई जब प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर का खाका सामने रखा। तब आरंभ में ऐसा जरूर लगा कि अभी भव्य मंदिर बनने में बहुत समय लगेगा।

ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh:  करियर और रिलेशनशिप को लेकर चिंतित दिखे युवा...माता-पिता का बेटियों को लेकर बस एक यही सवाल

मगर जैसे ही 22 जनवरी 2024 की तारीख सामने आई तो आश्चर्य और खुशी की सीमा नही रही। पूरा देश 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस दिन भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह होगा। उस वक्त हम नारा लगाते थे, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। अब हम कह रहे हैं, राम लला हम आ गए, मंदिर वहीं बना रहे। संघर्ष से सफलता तक की इस यात्रा के साक्षी रहे हर भारतीय के लिए यह गौरव की बात है। (पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed