फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Union Budget 2018: 10 प्वॉइंट में समझिए मोदी सरकार ने किसे क्या दिया?

Fri, 02 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
aam budget 2018 main points
budget

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। आइए 10 प्‍वाइंट में जानते हैं कि बजट में किस वर्ग को क्‍या मिला।


 

aam budget 2018 main points
किसान - फोटो : PTI
2018-19 के बजट में  एग्रीकल्‍चर और एलाइड सेक्‍टर के लि‍ए कुल 63, 836 करोड़ रुपए का आवंटन कि‍या गया है। पि‍छले साल इसमें 58,663 करोड़ का आवंटन कि‍या गया था। जेटली ने कहा कि‍ सरकार कि‍सानों के वि‍कास के लि‍ए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक कि‍सानों की आय दोगुनी करने का वादा कि‍या था और सरकार इसे पूरा करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसके लि‍ए सरकार ने तय कि‍या है अब कि‍सानों को उनकी फसल जो दाम मि‍लेगा वह उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना होगा। जेटली ने कहा कि सरकार ने रबी की फसलों के लि‍ए जो एमएसपी तय की है वही इसी फॉर्मूले पर है। 

 
aam budget 2018 main points
scholarship scam in uttarakhand
नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 50 लाख युवाओं को स्‍कॉलरशिप देगी। हायर एजुकेशन के लिए जेटली ने बीटेक छात्रों के लिए पीएम रिसर्च फेलो प्लान लॉन्च किया। इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। हर साल 1000 छात्रों को प्रधानमंत्री फेलोशिप मिलेगी। प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट के लिए 2 नए स्कूल खोले जाएंगे। पूरे देश में 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। सरकार का लक्ष्‍य हर तीन लोकसभा सीटों पर 1 मेडिकल कॉलेज खोलना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
aam budget 2018 main points
क्राइम - फोटो : amar ujala
2018-19 में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 5.97 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं स्‍मार्ट सिटी पर 2.04 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। रोड कंस्‍ट्रक्‍शन के मामले में सरकार ने नई ऊंचाई को छुआ है और 2017-18 में 9000 किलोमीटर हाईवे बनाए जाने की उम्‍मीद है। जेटली ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हवाई चप्‍पल पहनने वाले व्‍यक्ति भी हवाई सफर कर सके, इसलिए उड़ान स्‍कीम शुरू की गई है। 

 
विज्ञापन
aam budget 2018 main points
डेमो इमेज
रेलवे के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। रेलवे की 3600 किलोमीटर पटरियों के नवीकरण का लक्ष्‍य रखा गया है। 600 प्रमुख रेलवे स्‍टेशन को पुन: विकसित करने का काम शुरू किया गया है।  25,000 से ज्यादा फुटफॉल वाले स्टेशनों में स्केलेटर्स लगेंगे। सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस करने की तैयारी। मुंबई में 90 किलोमीटर रेल पटरी का विस्तार होगा। बुलेट परियोजना के लिए जरूरी मानव संसाधन को वड़ोदरा रेल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed