रिलाइंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक नया शानदार ऑफर लेकर आया है। अभी तक जियो केवल मोबाइल यूजर्स के लिए ही ऑफर लाता था। लेकिन अब जियो उन ग्राहकों के लिए ऑफर लाया है जो वाई फाई इस्तेमाल करते हैं।
जियो के इस ऑफर से आप 100% तक कैशबैक पा सकते हैं। कंपनी ने जियोफाई 4G राउटर पर 100% कैशबैक की योजना दी है। यह ऑफर जियो डोंगल, डेटाकार्ड और वाई-फाई राउटर्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अधिक फायदेमंद होगा।
कंपनी इस इसके तहत दो प्लान लेकर आई है। पहले प्लान के मुताबिक, यदि आप किसी जियो डिजिटल स्टोर पर जाकर पुराना डेटाकार्ड, डोंगल या हॉटस्पॉट राउटर देते हैं तो आपको 100% एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा।
पुराने डिवाइस के साथ कस्टमर को 1999 रुपये देने होंगे बदले में कंपनी जियोफाई डिवाइस और 2010 रुपये मूल्य का मुफ्त 4G डेटा देगी। हालांकि, कस्टमर को 408 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इसमें से 309 रुपये 84 दिन के लिए फ्री प्लान और 99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए देने होंगे।
दूसरे प्लान के तहत यूजर को 1999 रुपये में जियोफाई मिलेगा। 408 रुपये के जरूरी रिचार्ज के बाद उन्हें 1005 रुपये मूल्य का 4G डेटा मिलेगा। यानी कस्टमर के लिए जियोफाई की कीमत 994 रुपये होगी। इसके तहत यूजर को अपना पुराना कोई डिवाइस नहीं देना है।