Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब होगी रिंकू सिंह की शादी?: प्रिया सरोज के साथ कहां लेंगे सात फेरे, मेहमानों की लिस्ट में कौन शामिल; जानिए

Tue, 10 Nov 2026 04:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:03 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ में होगी। अलीगढ़ से करीब 50-60 लोग बरात में शामिल हो सकते हैं। शादी में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई चर्चित हस्तियों के पहुंचने की चर्चा है। वहीं, शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन की तैयारी है।

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date Venue guests barat lucknow
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे छक्कों से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। चार दिसंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी होगी। यह समारोह सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं होगा, बल्कि क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई चर्चित हस्तियों के एक मंच पर जुटने का मौका भी बन सकता है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और अभिनेता शाहरुख खान जैसे नामों की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं हैं। ऐसे में सवाल है कि रिंकू की शादी की तैयारियां कैसी हैं, अलीगढ़ से कितने लोग बरात लेकर जाएंगे और क्रिकेट की दुनिया से कौन-कौन इस खास मौके का हिस्सा बन सकता है?
Trending Videos
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date Venue guests barat lucknow
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
क्रिकेट की दुनिया के किन चेहरों पर रहेगी नजर?
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। खासकर आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर उन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद भारतीय टीम में जगह बनाने तक का उनका सफर चर्चा में रहा है। ऐसे में उनकी शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी समारोह में विराट कोहली, रोहित शर्मा, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इन नामों की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्रिकेट के अलावा अभिनेता शाहरुख खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी समारोह में पहुंचने की बात कही जा रही है।
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date Venue guests barat lucknow
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : ipriyasarojmp (instagram)
अलीगढ़ से कैसी होगी रिंकू की बरात?
रिंकू सिंह की बरात अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी। परिवार में बरातियों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों को शामिल किया जाएगा। शुरुआती तौर पर करीब 50 से 60 लोगों के बरात में जाने की तैयारी है। यानी भले ही शादी में बड़े-बड़े नामों की चर्चा हो रही हो, लेकिन अलीगढ़ से जाने वाली बरात में रिंकू के अपने और करीबी लोग ही मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date Venue guests barat lucknow
रिंकू प्रिया - फोटो : instagram
बहू के लिए मां ने क्या खरीदा?
रिंकू सिंह की शादी को लेकर परिवार में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी मां ने होने वाली बहू प्रिया सरोज के लिए पीले रंग की खास साड़ी खरीदी है। खरीदारी के दौरान रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी उनके साथ थीं। परिवार की ओर से बच्चों के लिए भी कपड़े खरीदे गए हैं। परिवार की इन तैयारियों से साफ है कि शादी की तारीख नजदीक आने के साथ घर में उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date Venue guests barat lucknow
रिंकू-प्रिया - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के कारण पहले भी टल चुकी है शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की कहानी की शुरुआत सगाई से हुई थी। दोनों ने आठ जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई की थी। इसके बाद शादी की तारीख तय करने की कोशिश हुई, लेकिन रिंकू के क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण योजना बदलती रही। फरवरी 2026 में शादी की चर्चा के बीच 27 फरवरी को रिंकू के पिता खानचंद का निधन हो गया। इस पारिवारिक दुख के बाद शादी की तैयारियां फिर टल गईं। अब चार दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed