{"_id":"57c41c524f1c1b8a602cb1f5","slug":"record-k-rahul-he-scores-century-in-every-3rd-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड 'के राहुल', हर तीसरे मैच में शतक लगाता है ये खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रिकॉर्ड 'के राहुल', हर तीसरे मैच में शतक लगाता है ये खिलाड़ी
नवीन चौहान/ नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान केएल राहुल ने शतक जड़कर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
केएल राहुल
- फोटो : getty
राहुल ने फ्लोरिडा में शतक पूरा करते ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में छक्के के साथ शतक पूरा करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। ऐसा कारनाम क्रिकेट के बड़े से बड़ा दिग्गज भी नहीं कर सका है।
केएल राहुल
- फोटो : getty
सबसे खास बात यह है कि ये तीनों शतक राहुल ने साल 2016 में जड़े हैं। राहुल ने सबसे पहले जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए वन-डे में छक्के के साथ शतक पूरा किया। इसके बाद राहुल वेस्टइंडीज में खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 158 रन बनाए। उन्होंने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : getty
एक और खास बत यह है कि राहुल ने यह कारनामा सबसे कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर बनाया है। राहुल ने फ्लोरिडा में खेले गए टी-20 तक 8 टेस्ट, 3 वन-डे और 4 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : getty
15 अंतरराष्ट्रीय मैच में केएल राहुल 5 शतक लगा चुके हैं। वह औसतन हर तीसरे मैच में एक शतक लगाते हैं।