भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट बारिश के कारण धुल जाने के कारण भारत को नंबर एक टेस्ट टीम का ताज गंवाना पड़ा था। टीम इंडिया केवल 6 दिन नंबर एक रह सकी। इसके बाद पाकिस्तान नंबर एक टेस्ट टीम बन गई थी।
पाकिस्तानियों ने उड़ाया, विराट कोहली का मजाक
भारत के टेस्ट रैंकिंग से नंबर एक पायदान से हटने के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बहुत खिचाई हुई। पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर फोटोशाप से तस्वीरों में बदलाव करके भारतीय टेस्ट कप्तान को नीचा दिखाने की कोशिश की।
पाकिस्तानियों ने उड़ाया, विराट कोहली का मजाक
एक पाकिस्तानी ने कोहली को राजा के रुप सिंहासन पर बैठे पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक के पीछे सिपाही के रूप में खड़ा दिखाया।
पाकिस्तानियों ने उड़ाया, विराट कोहली का मजाक
बात यहीं नहीं रुकी एक पाकिस्तानी ने विराट को डब्ल्यूडब्लूई पहलवान के रूप मिसबाह के कंधों पर उठाया दिखाया, इस तस्वीर में विराट उस पहलवान( मिसबाह) के कंधों पर पस्त दिखाई दे रहे हैं।
पाकिस्तानियों ने उड़ाया, विराट कोहली का मजाक
एक तस्वीर में विराट रविंद्र जड़ेजा के साथ सेल्फी ले रहे हैं उस तस्वीर में खंबे के पीछे छिपे मिस्बाह और उनके साथी विराट को चिढ़ा रहे हैं।