ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान लिसा स्थालेकर को ऑटोग्राफ दिया, महान स्पिनर शेन वॉर्न स्टैंड का दौरा किया और पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही वॉ को एक खास तोहफा भी दिया।
2 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
इस दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप भी लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खेल प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
3 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
MCG में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मिलने का अवसर मिला है, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक रूप से जुड़ाव का माध्यम बना है। हम अहमदाबाद के स्टेडियम में भी साथ गए थे और आज यहां आकर मैं खेल भावना को करीब से महसूस कर रहा हूं, खासकर जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे महान खिलाड़ी मौजूद हैं।'
4 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ऐतिहासिक मुकाबला
रोडमैप की घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं ने यह भी एलान किया कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन का उद्घाटन मुकाबला इस साल दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
5 of 13
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : PTI
मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होने वाला यह मैच भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का पहला आधिकारिक मुकाबला होगा। यह आयोजन दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित होने वाले 'G'Day Namaste' उत्सव का प्रमुख आकर्षण भी रहेगा।