{"_id":"56e557694f1c1b542b8b456d","slug":"pak-team-busy-in-training-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत आने में हुई देरी और आते ही पाक टीम ने शुरू कर दिया अभ्यास","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत आने में हुई देरी और आते ही पाक टीम ने शुरू कर दिया अभ्यास
Mon, 14 Mar 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड टी-20 में हिस्सा लेने भारत आ गई है। भारत आने में देरी के कारण उसका पहला अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर कई दिनों की अनिश्चितता की स्थिति के बाद अपनी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम शनिवार को भारत पहुंच गई।
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
2 of 6
पाक का टूर्नामेंट में पहला बड़ा मुकाबला 19 को टीम इंडिया के साथ है और इससे पहले उसकी तैयारी कुछ खास नहीं हो सकी है। कोलकाता पहुंचने के अगले ही दिन यानी रविवार को टीम अभ्यास में जुट गई है।
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
3 of 6
पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक का कहना है कि हमें भारत में काफी प्यार मिला न कि सुरक्षा को लेकर धमकी। उन्हें कभी नहीं लगा कि यह देश उनके लिए असुरक्षित है। अफरीदी का कहना है कि उन्हें दुनिया में कहीं भी खेलने से ज्यादा मजा भारत में आया। उन्हें यहां पर खेलने में काफी आनंद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
4 of 6
शाहिद अफरीदी ने कहा, "मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं और कह सकता हूं कि हमें इस देश में काफी प्यार मिला। पाकिस्तान की तुलना में हमें यहां ज्यादा प्यार मिला है।"
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
5 of 6
पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबुधाबी से लंबी उड़ान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पाकिस्तानी दल में 15 खिलाड़ियों के अलावा 12 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।