{"_id":"57cad6334f1c1bd4352cbbb6","slug":"one-player-who-challenged-sachin-in-cricket-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बल्लेबाज जिसने सचिन को दी थी बल्ले से चुनौती...","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
एक बल्लेबाज जिसने सचिन को दी थी बल्ले से चुनौती...
नवीन चौहान / नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
सईद अनवर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर जब अपने क्रिकेट करियर में शीर्ष पर थे तो एक बल्लेबाज ऐसा भी था जो उनको मैदान पर लगातार चुनौती दे रहा था, चाहे वह रन बनाने को लेकर हो या फिर शतक की बात हो।
तेंदुलकर को आधुनिक क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है और उनके एकदिवसीय रिकॉर्ड को चुनौती देने वाला कोई खिलाड़ी आज तक उसके आस-पास भी नहीं आ सका, लेकिन 20वीं शताब्दी के आखिरी दशक में एक बल्लेबाज ऐसा भी रहा आया जो सचिन को मैदान पर लगातार चुनौती देता रहा।
वह थे पाकिस्तान के ओपनर सईद अनवर। तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में भले ही 49 शतक लगाए हों, लेकिन जब उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेसमंड हेंस का वनडे मैचों में सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा था, तब उनके सबसे करीब सईद अनवर ही थे, जो उन्हें शतकों के मामले में लगातार चुनौती दे रहे थे।
विज्ञापन
दिसंबर 1996 तक सचिन के नाम वनडे में 10 शतक थे तो अनवर भी इतने ही शतक लगा चुके थे। इसके बाद अनवर ने सचिन से पहले वनडे में 15 शतक बना लिए। अनवर ने जनवरी 1998 में अपना 15वां शतक भारत के खिलाफ ढाका में लगाया था। उस वक्त सचिन के नाम केवल 12 शतक थे, फिर सचिन ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में लगातार दो शतक लगाकर अनवर के 15 शतकों की बराबरी कर ली। इस साल सचिन ने वनडे में कुल 9 शतक लगाए और अनवर को पीछे छोड़ दिया। साल 1998 के आखिर तक सचिन के नाम 21 शतक हो गए थे, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शतक ही नहीं रन बनाने के मामले में सचिन को दी थी कड़ी चुनौती
सईद अनवर
- फोटो : getty
शतकों के साथ-साथ रन बनाने के मामले में भी ओपनर सईद अनवर सचिन तेंदुलकर से कई मौकों पर आगे रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने वनडे में पांच हजार रन तकरीबन एक साथ पूरे किए। अनवर ने इस आंकड़े को 140वें मैच की 138वीं पारी में छुआ तो वहीं सचिन ने भी 141 वनडे मैचों की 138वीं पारी में इस आंकड़े को पार किया था।
हालांकि 6 हजार रन बनाने के मामले में सचिन अनवर से पिछड़ गए थे। भारतीय बल्लेबाज ने इसके लिए 176 वनडे में 170 पारियां खेलीं वहीं अनवर ने 164 मैच की 162 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल कर लिया था।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वार्न द्वारा जारी 90 के दशक की वनडे टीम में सईद अनवर को ओपनर बनाया है वहीं सचिन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की जगह दी है।
अनवर ने लगभग एक दशक तक पाकिस्तानी क्रिकेट की सेवा की, लेकिन इसके बाद बेटी की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके और क्रिकेट से दूर होते चले गए।
अगर उनकी बेटी की असमय मौत नहीं हुई होती तो शायद वह आज क्रिकेट इतिहास में उनका मुकाम कुछ और ही होता।
पूर्व ओपनर सईद अनवर को 49वें जन्म दिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं...