फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2026: सिर से उठा माता-पिता का साया, फिर भी मैदान पर खेलने उतरे ये भारतीय खिलाड़ी

Sat, 25 Apr 2026 11:40 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 25 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जो इस मुश्किल समय में दिल पर पत्थर रखकर टीम के लिए मैदान पर न सिर्फ खेलने उतरे हैं, बल्कि जीत में भी अहम योगदान दिया है।

विज्ञापन
IPL 2026: The Shadow of Their Parents Lifted—Yet These Indian Players Stepped Out onto the Field
मुकेश चौधरी - फोटो : ANI
सिर से माता या पिता का साया उठने के बाद चंद घंटों में फिर से मैदान पर खेलने उतरने के लिए बड़ा कलेजा चाहिए होता है। जिंदगी के इस सबसे बड़े दुख से उबरने में लोगों को महीने, वर्षों लग जाते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जो इस मुश्किल समय में दिल पर पत्थर रखकर टीम के लिए मैदान पर न सिर्फ खेलने उतरे हैं, बल्कि जीत में भी अहम योगदान दिया है।  
IPL 2026: The Shadow of Their Parents Lifted—Yet These Indian Players Stepped Out onto the Field
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
सचिन तेंदुलकर: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर साल 1999 में वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे थे, जब उनके पिता का निधन हो गया था। 19 मई, 1999 को सचिन ने भारत की तरफ से जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेला था और इसी तारीख को उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया था। सचिन अपने पिता रमेश तेंदुलकर के अंतिम संस्कार के लिए स्वदेश लौटे थे। अंतिम संस्कार के तुरंत बाद सचिन इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। 23 मई, 1999 को सचिन केन्या के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 101 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी।
IPL 2026: The Shadow of Their Parents Lifted—Yet These Indian Players Stepped Out onto the Field
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली: साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने से विराट कोहली के पिता का निधन हो गया था। कोहली इस समय रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से कर्नाटक के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे। विराट की उम्र तब सिर्फ 18 साल थी, लेकिन वह दिल पर पत्थर रखकर अगले दिन दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। विराट ने 90 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: The Shadow of Their Parents Lifted—Yet These Indian Players Stepped Out onto the Field
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
मोहम्मद सिराज: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए भी स्वदेश नहीं लौट सके थे। सिराज साल 2020 में भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे। कोविड की वजह से भारतीय टीम क्वारंटीन में थी और बायो-बबल को तोड़कर जाने की इजाजत नहीं थी। सिराज ने इसी सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसके नायक सिराज रहे थे।
विज्ञापन
IPL 2026: The Shadow of Their Parents Lifted—Yet These Indian Players Stepped Out onto the Field
ऋषभ पंत - फोटो : IANS/IPL/BCCI
ऋषभ पंत: आईपीएल 2017 के आगाज से ठीक दो दिन पहले ऋषभ पंत के पिता का निधन हो गया था। हालांकि, पंत पिता का अंतिम संस्कार करके तुरंत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम से जुड़ गए थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी भी खेली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed