फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

David Warner: वॉर्नर ने गाड़ी ड्राइव करने से पहले कितनी शराब पी? पुलिस के सामने किया खुलासा, जुर्म कबूल किया

Wed, 08 Apr 2026 12:32 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 08 Apr 2026 12:32 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में घिर गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ने खुद पुलिस को बताया कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले शराब पी थी। अब उन्हें कोर्ट में पेश होना है और यह मामला उनके करियर और ब्रांड इमेज पर असर डाल सकता है।

विज्ञापन
David Warner Admits Drinking Wine Before Driving; Faces Charges in Drink-Driving Case
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सिडनी में ईस्टर के दिन हुए ड्रिंक एंड ड्राइविंग मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर ने खुद पुलिस के सामने माना कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले शराब का सेवन किया था।
David Warner Admits Drinking Wine Before Driving; Faces Charges in Drink-Driving Case
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
वॉर्नर का कबूलनामा
पुलिस के मुताबिक, वॉर्नर ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ समय बिता रहे थे और उसी दौरान उन्होंने शराब पी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने गाड़ी चलाने से पहले तीन ग्लास वाइन पी थी।' यह बयान मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि यह सीधे तौर पर ड्रिंक-ड्राइविंग की पुष्टि करता है।
David Warner Admits Drinking Wine Before Driving; Faces Charges in Drink-Driving Case
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
चेकिंग के दौरान पकड़े गए
घटना के दौरान पुलिस सिडनी के एक इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वैन चेकपोस्ट से पहले ही रुक गई, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जब अधिकारियों ने वॉर्नर की जांच की, तो उनका अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें मरौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां आगे की जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner Admits Drinking Wine Before Driving; Faces Charges in Drink-Driving Case
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
कोर्ट में पेशी तय
इस मामले में वॉर्नर पर मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया है। उन्हें सात मई को कोर्ट में पेश होना है। अगर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके करियर और कमर्शियल डील्स पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
David Warner Admits Drinking Wine Before Driving; Faces Charges in Drink-Driving Case
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
पीएसएल खेल रहे हैं वॉर्नर
फिलहाल वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लाहौर में एक मैच में अर्धशतक भी लगाया था। उनकी टीम कराची को नौ अप्रैल को अगला मैच खेलना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed