फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: बेल्जियम की 'स्वर्णिम पीढ़ी' के विश्व कप से बाहर होने पर फूट-फूटकर रोए फैंस

Wed, 11 Jul 2018 05:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
belgium fans cried after nations exit from fifa world cup 2018
बेल्जियम फैंस

बेल्जियम का फीफा विश्व कप 2018 में सफर मंगलवार को फ्रांस के हाथों सेमीफाइनल में 0-1 की हार के साथ समाप्त हो गया। बेल्जियम के लोग की भावनाएं मिश्रित हैं क्योंकि टीम के बाहर होने पर सभी गम में डूबे हैं, जबकि जिस स्तर का खेल टीम ने खेला, उसे देख लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। 

belgium fans cried after nations exit from fifa world cup 2018
बेल्जियम फैंस

बेल्जियम की मौजूदा टीम को स्वर्णिम पीढ़ी कहा जा रहा था, जिसने खिताब जिताने का सपना संजोया था। बेल्जियम के पास फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंचने का अवसर था, जिसे फ्रांस ने पूरा नहीं होने दिया। सैमुअल उमटीटी ने 51वें मिनट में गोल करके फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो मैच का परिणाम भी रहा।

belgium fans cried after nations exit from fifa world cup 2018
बेल्जियम फैंस

बेल्जियम की हार पर फैंस अपनी भावनाएं काबू नहीं कर सके। 'स्वर्णिम पीढ़ी' के बाहर होते ही फैंस की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह फूट-फूटकर रोने लगे। माना जा रहा था कि फीफा विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। उसने जिस अंदाज में जापान को दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मात दी, उससे साबित हो गया कि उसके इरादों में जान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
belgium fans cried after nations exit from fifa world cup 2018
बेल्जियम फैंस

फैंस ने इस दौरान कहा कि हम बेहद निराश हैं। एक फैन का कहना रहा कि फ्रांस से हारने में बहुत बुरा लगा। बेल्जियम का राष्ट्रीय खराब भाग्य। मगर हमें बेल्जियम का नागरिक होने पर गर्व है। बता दें कि यह दूसरा मौका था जब रेड डेविल्स के नाम से पहचानी जाने वाली बेल्जियम की टीम फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची हो। इससे पहले टीम 1986 में सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार गई थी।

विज्ञापन
belgium fans cried after nations exit from fifa world cup 2018
बेल्जियम फुटबॉल टीम

बहरहाल, बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिचेल ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि आपके प्रदर्शन पर देश को नाज है। आपके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। हमें सेमीफाइनल तक आपने उत्सुक रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed