{"_id":"6aa6d947b192edc3a7093c1f","slug":"ind-vs-afg-1st-t20-2026-highlights-india-vs-afghanistan-t20-match-key-highlights-match-summary-scorecard-resul-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत की एकतरफा जीत: पहले टी20 में अफगानिस्तान को हराया, अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम; सीरीज में हासिल की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की एकतरफा जीत: पहले टी20 में अफगानिस्तान को हराया, अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम; सीरीज में हासिल की बढ़त
Sun, 13 Sep 2026 10:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:41 PM IST
सार
India vs Afghanistan 1st T20 Highlights: अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही 15 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
अभिषेक-ईशान की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने संजू सैमसन का विकेट जल्द गंवा दिया। सैमसन को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका दिया गया था, लेकिन वह प्रभावित नहीं कर सके। इसके बाद अभिषेक ने ईशान के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अभिषेक ने अर्धशतक भी जड़ा। अभिषेक शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मोहम्मद नबी ने उन्हें आउट किया। फिर ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाज टीम को जीत की दहलीज तक ले आए थे। ईशान अर्धशतक के करीब थे और उन्होंने नबी की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया। लेकिन बाउंड्री पर राशिद खान ने उनका शानदार कैच लपका। इस तरह ईशान अर्धशतक लगाने से चूक गए। श्रेयस और तिलक ने फिर जीत की औपचारिकता पूरी की।

भारत की पारी
भारत के लिए अभिषेक ने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगााया। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। अभिषेक ने 32 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद आठ और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में टीम संघर्ष करती नजर आई। जसप्रीत बुमराह ने कुछ शानदार गेंदें फेंकीं, लेकिन अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने गेंद की गति में बदलाव और वैरिएशन का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अहम मौकों पर विकेट हासिल किए। अर्शदीप ने अफगान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अफगानिस्तान ने 43 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

ओमरजई ने संभाला मोर्चा
अफगानिस्तान को खराब शुरुआत के बाद अजमातुल्लाह ओमरजई ने संभाला। ओमरजई ने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। पहले 10 ओवर तक दोनों स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद ओमरजई और मोहम्मद नबी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। नबी 27 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई टिके रहे और उन्होंने टी20 करियर का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। ओमरजई ने शिवम दुबे के आखिरी ओवर से 21 रन जुटाए जिससे अफगानिस्तान चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
अफगानिस्तान के लिए ओमरजई ने 44 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वहीं, सेदिकुल्लाह अटल ने 13, इब्राहिम जादरान ने 11 रन बनाए। वहीं, मुजीब उर रहमान नौ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।