Norway Unique Tunnel: विज्ञान और तकनीक की मदद से नामुमकिन काम को मुमकिन किया जा रहा है। यही वजह है कि लोग चांद तक पहुंच चुके हैं और समुद्र में सुरंगें बन रही हैं। इसी दिशा में एक अनोखी सुरंग बनाई गई है, जो दुनिया की सबसे लंबी साइकिल टनल है। सबसे खास बात यह है कि नार्वे में यह सुरंग पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वाले लोगों के लिए बनाई गई है।
Unique Tunnel: साइकिल चलाने के लिए बनाई गई दुनिया की सबसे लंबी टनल, जानिए कहां है अनोखी सुरंग, क्या है खासियत
चार साल में बनकर हुई तैयार
फिलिंग्सडलस्टनलेन टनल का निर्माण कार्य साल 2019 में शुरू किया गया था, जो चार साल में बनकर तैयार हो गई। इस अनोखी टनल को बनाने में 238 करोड़ रुपये की लागत आई है। साइकिल से सुरंग को पार करने में 10 मिनट और पैदल चलने पर 40 मिनट का समय लगेगा।
पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई गई सुरंग
पैदल चलने और साइकिल चलाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस टनल किया निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पर्यटकों को एक नया अनुभव भी देना उद्देश्य है। लोगो के लिए यह टनल सुबह 5.30 बजे से लेकर रात के 11.30 बजे तक खुली रहेगी। ठंड के मौसम में साइकिल चलाने में लोगों की परेशानी न हो, इसके लिए सुरंग का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रखा जाएगा।
Point Nemo: धरती की सबसे सुनसान जगह, सुनाई देती हैं रहस्यमयी आवाजें, जहां जाने से वैज्ञानिक भी डरते हैं
टनल की खासियत
नार्वे में बनाई गई अनोखी टनल के अंदर सजावट भी की गई है। लोगों को सही दिशा बताने के लिए रंगी बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। सुंरग के सेंटर प्वाइंट पर सन डायल नाम का एक आकर्षक इन्सटाॅलेशन सजाया गया है। सुरंग के अंदर पैदल चलने वाले लोगों के लिए 2.5 मीटर की लेन बनाई गई है, जबकि साइकिल चलाने वाले लोगों के लिए 3.5 मीटर चौड़ी लेन का निर्माण किया गया है।
Optical Illusion: क्या आप जंगल में छिपे शेर को पांच सेकेंड के अंदर ढूंढ लेंगे? हिम्मत है तो ढूंढकर दिखाएं