फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को स्टुअर्ट ब्रॉड समझ बैठे थे युजवेंद्र, जब युवराज बरसा रहे थे ताबड़तोड़ छक्के

Fri, 29 Mar 2019 02:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
yuzvendra chahal feels like stuart broad when yuvraj singh hits sixes
yuvraj and yuzvendra

भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए इंडियन टी-20 का मौजूदा सीजन अब तक जबरदस्त रहा है। युवराज सिंह ने पहले मैच में जहां शानदार अर्धशतक ठोका था, वहीं दूसरे मुकाबले में उनकी विस्फोटक पारी का जीत में अहम योगदान रहा। इस मैच युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे।

yuzvendra chahal feels like stuart broad when yuvraj singh hits sixes
युवराज सिंह

दरअसल, मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।

yuzvendra chahal feels like stuart broad when yuvraj singh hits sixes
युजवेंद्र चहल - फोटो : File

मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yuzvendra chahal feels like stuart broad when yuvraj singh hits sixes
युवराज सिंह - फोटो : pti

इस तरह युवी ने 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। युवराज के प्रहार का शिकार हुए युजवेंद्र ने मैच के बाद बताया, 'युवराज जब मेरी गेंदों पर छक्के बरसा रहे थे तब मै स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था।'

विज्ञापन
yuzvendra chahal feels like stuart broad when yuvraj singh hits sixes
YUVRAJ SINGH 6

इसके पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की दमदार पारी खेली थी। युवराज की इस तीन छक्कों की पारी देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि खुद कमेंटेटर भी 12 साल पुरानी घटना को याद कर बैठे। सभी के जेहन में वह रिकॉर्ड कौंधने लगा था। हालांकि यह हो नहीं पाया। युवराज के आउट होते ही निश्चित तौर पर युजवेंद्र चहल ने चैन की सांस ली होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed