आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया। 18 साल लंबे करियर के दौरान नेहरा ने कई उपलब्धियां हासिल की और साथी खिलाड़ियों के बीच अपनी ऐसी छाप छोड़ी, जिसका सभी सम्मान करते हैं।
नेहरा के संन्यास पर बेहद इमोशनल हुए युवराज सिंह, लंबा पोस्ट लिखकर किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरा ने इस सफल यात्रा के दौरान कई करीबी दोस्त बनाए, जिसमें एक खास नाम युवराज सिंह का शामिल है। युवी और नेहरा की दोस्ती काफी अच्छी है। यही वजह रही कि युवी अपने करीबी दोस्त नेहरा के संन्यास पर बेहद इमोशनल हो गए और उन्होंने 38 वर्षीय क्रिकेटर की तारीफों में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें 35 वर्षीय युवी ने नेहरा की कई बड़े बातों का उल्लेख किया।
युवराज ने नेहरा को सबसे ईमानदार क्रिकेटर करार दिया। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'आशीष नेहरा बेहद ईमानदार व्यक्ति हैं। वो दिल के साफ हैं और शायद पवित्र ग्रंथ (गीता-कुरान आदि) ही उनसे अधिक ईमानदार होगी। मेरी नजर में नेहरा ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने कभी टीम को झुकने नहीं दिया।'
युवराज ने आगे लिखा, 'मैंने जब अंडर-19 क्रिकेट खेल रहा था तब पहली बार नेहरा से मिला। वो टीम इंडिया में सिलेक्ट हुए थे। तब नेहरा ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ रहते थे। मैं भज्जी से मिलने गया तो देखा कि एक लंबा और दुबला लड़का खड़ा है जो सीधा नहीं खड़ा हो पा रहा है। वो अजीब सा मुंह बना रहा है, जिसे देखकर मुझे बहुत हंसी आई। तब ऐसा लग रहा था जैसे उनकी पेंट में किसी ने चींटिया डाल दी हो। मगर जब वो टीम इंडिया के लिए खेले तो मुझे एहसास हुआ कि नेहरा ऐसे हैं जो कड़ी मेहनत पर विश्वास करते हैं।'
युवी ने इसके साथ ही नेहरा के निकनेम का खुलासा भी किया। उन्होंने लिखा, 'आशीष नेहरा का निकनेम पोपट रखा गया था। ये नाम उन्हें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिया। गांगुली ने नेहरा को पोपट नाम इसलिए दिया क्योंकि वो बहुत बातें करते थे। नेहरा ऐसे हैं जो पानी के अंदर भी बातें कर सकते थे। मेरे लिए उसका बोलना भी जरूरी नहीं था, क्योंकि उनकी चाल-ढाल ऐसी थी कि मुझे हंसी आ जाती थी। अगर आप आशीष नेहरा के साथ हो तो आपका दिन खराब नहीं जा सकता। आशीष नेहरा आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा।'