फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: पुराने रंग में लौटे युवराज सिंह, कमेंट मिला- धागा खोल दिया

Fri, 15 Mar 2019 03:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh played superbly in nets mumbai indians tweeted dhaga khol diya
yuvraj singh

मुंबई इंडियंस का ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में चौथे खिताब पर लगा हुआ है। तीन बार की चैंपियन ने पिछले साल नीलामी में शानदार काम करते हुए कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इसमें युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ नाम शामिल हैं। मलिंगा ने पिछले सीजन में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस साल वह बतौर खिलाड़ी मुंबई में लौट रहे हैं। वहीं युवराज सिंह अपने आईपीएल करियर में पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखेंगे।

yuvraj singh played superbly in nets mumbai indians tweeted dhaga khol diya
yuvraj singh - फोटो : pti

मुंबई के अहम खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह ने फैंस और टीम प्रबंधन को काफी उम्मीदें हैं। फ्रेंचाइजी युवी का प्रचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में युवराज सिंह का नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

yuvraj singh played superbly in nets mumbai indians tweeted dhaga khol diya
yuvraj singh

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह का नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है, और फिर आए युवराज सिंह...धागा खोल दिए। बता दें कि यह डायलॉग फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बहुत लोकप्रिय हुआ है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh played superbly in nets mumbai indians tweeted dhaga khol diya
yuvraj singh

बता दें कि पिछले आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने आठ मैच खेले और इसमें 10.83 की लचर औसत से 65 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। वह इस साल आईपीएल में अपना प्रदर्शन अच्छा करना चाहेंगे। आईपीएल में मुंबई उनकी छठी फ्रेंचाइजी होगी।
 



 

विज्ञापन
yuvraj singh played superbly in nets mumbai indians tweeted dhaga khol diya
yuvraj singh

इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। युवराज और मलिंगा के अलावा मुंबई ने रसिख सलाम, अनुकूल रॉय, बरिंदर सरां और अनमोलप्रीत सिंह को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed