फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह के परिवार को हाईकोर्ट ने दिया झटका, भाई जोरावर की पत्नी ने दर्ज कराया था मारपीट का केस

Mon, 18 Jun 2018 09:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh brother zoravar Domestic violence High Court Decision
yuvraj singh

टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह का परिवार अब एक बड़ी मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है। पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों का सामने कर रहे युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने करारा झटका दिया है।

yuvraj singh brother zoravar Domestic violence High Court Decision
yuvraj singh

बता दें कि जोरावर सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा कानून (2005) के तहत गुड़गांव में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह मुकदमा काफी समय से जोरावर के गले की फांस बना हुआ है। इतना ही नहीं जोरावर की पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर भी कई तरह के आरोप मढ़े थे।

yuvraj singh brother zoravar Domestic violence High Court Decision
yuvraj singh

जोरावर चाहते थे कि इस मामले में जल्दी ही कोई अच्छा फैसला आए और उन्हें इससे मुक्ति मिले। इसलिए उन्होंने हाल ही में इस मुकदमे को गुड़गांव से चंडीगढ़ शिफ्ट करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों पक्षों के ऊपर चंडीगढ़ की अदालतों में पहले ही तीन मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में गुडगांव में चल रहे अन्य दो मामलों को गुड़गांव से चंडीगढ़ शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh brother zoravar Domestic violence High Court Decision
yuvraj singh

गौरतलब है कि क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा है ऐसे में युवराज और उनकी मां शबनम सिंह ने अदालत से मांग की थी कि मीडिया को विवाद की कवरेज करने से रोका जाना चाहिए ताकि उनका परिवार बदनामी से बच सके।

विज्ञापन
yuvraj singh brother zoravar Domestic violence High Court Decision
yuvraj singh

इस मामले को लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह ने तीन साल पहले जून 2015 में यह याचिका दायर की थी। तब से अब तक 19 सुनवाई हुई, लेकिन हाईकोर्ट ने किसी पक्ष को नोटिस जारी नहीं किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed