बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए मंगलवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एलान किया कि वो फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। यही सुनकर उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया। इस एलान के कुछ देर बाद ही खबर आई कि संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस 'संजू बाबा' के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी संजय दत्त को प्रेरित करने वाला संदेश दिया है।
संजय दत्त के लिए युवराज ने लिखा दिल छू लेने वाला संदेश, कहा- मैं जानता हूं कितना दर्द होता है
युवराज भी साल 2011 में इस कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान में जोरदार वापसी की थी। युवराज ने अपने ट्विटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए लिखा, 'संजय दत्त आप एक फाइटर थे, हैं और हमेशा रहेंगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल आएंगे। आप जल्दी ठीक हों इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं।'
You are, have and always will be a fighter @duttsanjay. I know the pain it causes but I also know you are strong and will see this tough phase through. My prayers and best wishes for your speedy recovery.
मालूम हो कि आठ अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोविड- 19 टेस्ट भी किया गया था, जो निगेटिव था। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी।
संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हों और कुछ भी बेवजह अफवाहें ना फैलाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।'
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on