फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI के इस नियम को हरभजन सिंह ने कहा 'बीमारू', युवराज भी हुए आगबबूला

Tue, 22 Oct 2019 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj and Harbhajan singh unhappy with BCCI after Punjab exit from Vijay hazare trophy due to rain
युवराज-हरभजन - फोटो : ट्विटर

विजय हजारे ट्रॉफी 2019 के सेमीफाइनलिस्ट के चार नाम तय हो चुके हैं। हालांकि सोमवार को तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंचने पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी मामले में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने बीसीसीआई के नियम पर सवाल खड़े कर दिए और जमकर भड़ास निकाली।

Yuvraj and Harbhajan singh unhappy with BCCI after Punjab exit from Vijay hazare trophy due to rain
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : social media

दरअसल सोमवार को तमिलनाडु व पंजाब और गत चैंपियन मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के चलते पूरे नहीं हो सके। उसके बाद तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ को ग्रुप चरण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में भेज दिया गया। ग्रुप चरण में तमिलनाडु ने सभी नौ, जबकि पंजाब ने आठ में से पांच मैच जीते थे।

Yuvraj and Harbhajan singh unhappy with BCCI after Punjab exit from Vijay hazare trophy due to rain
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो

हालांकि इस नियम से निराश होकर पंजाब के क्रिकेटर मंदीप सिंह ने अपनी नाराजगी जताई और बीसीसीआई को ट्वीट करते हुए कहा, 'एक बहुत ही कठिन ए / बी समूह में लीग चरण में शानदार क्रिकेट खेला और शानदार ढंग से नॉक आउट के लिए क्वालीफाई किया। अब हम बारिश के कारण क्वार्टर फ़ाइनल खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj and Harbhajan singh unhappy with BCCI after Punjab exit from Vijay hazare trophy due to rain
harbhajan singh

मंदीप के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हरभजन ने बीसीसीआई के नियम को ही बीमारू बता दिया और सवाल खड़े करते हुए कहा कि इन टूर्नामेंट्स के लिए कोई रिजर्व डे क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को इस मामले को देखना चाहिए।
 

विज्ञापन
Yuvraj and Harbhajan singh unhappy with BCCI after Punjab exit from Vijay hazare trophy due to rain
yuvraj singh - फोटो : pti

हरभजन के बाद युवराज सिंह ने भी इस मामले में अपनी बात रखी और कहा कि विजय हजारे टूर्नामेंट में तमिलनाडु के खिलाफ पंजाब का परिणाम दुर्भाग्यपूर्ण है, पंजाब फिर से खराब मौसम की वजह से हार गया और हम अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए। हमारे पास रिजर्व डे क्यों नहीं है? क्या घरेलू टूर्नामेंट बीसीसीआई के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed