{"_id":"5e3bce638ebc3ee5d338b0a7","slug":"yes-i-am-black-that-s-my-skin-says-temba-bavuma-after-win-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगभेद से निराश दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, कहा- मेरा रंग नहीं, खेल देखो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रंगभेद से निराश दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज, कहा- मेरा रंग नहीं, खेल देखो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तेंबा बावूमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में 98 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बावुमा ने स्वीकार किया है कि उनको कई बार उनकी त्चचा के रंग के हिसाब से देखा जाता है, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूलैंड्स मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले वन-डे मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया था।
2 of 4
तेंबा बवूमा
- फोटो : getty
बावुमा ने कहा कि यह काफी मुश्किल है। यह बाहर जाने को लेकर नहीं है। सभी खिलाड़ी टीम से बाहर होते हैं। हर खिलाड़ी उस दौरे से गुजरते हैं, जहां वे रन नहीं बनाते हैं। लेकिन मेरे लिए परेशानी तब होती है जब वे ट्रांसफॉर्मेशन (परिवर्तन) की बात करते हैं। हां, मैं अश्वेत हूं और यह मेरे त्वचा का रंग है।
3 of 4
टेम्बा बावुमा
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा कि मैं क्रिकेट खेलता हूं, क्योंकि यह मुझे पसंद है। मैं टीम में हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका के नियमों के अनुसार, वे अपनी टीम में छह खिलाड़ी अपने रंग के रखते हैं, जिसमें से दो अश्वेत होते हैं। बावुमा ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में बात कर रहे हैं कि वे केवल साउथ अफ्रीका की नीतियों के कारण टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
क्विंटन डी कॉक
इंग्लैंड के खिलाफ क्विंटन डिकॉक (107) ने शतकीय पारी खेली। डिकॉक की तेंबा बावूमा (98) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 173 की साझेदारी हुई। जिसकी वजह से से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहले वन-डे में सात विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ला ।इंग्लैंड से मिले 259 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 47.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।