फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा खुलासा, आखिर क्यों रायुडू को किया था वर्ल्ड कप टीम से बाहर

Thu, 06 Feb 2020 11:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 06 Feb 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
I feel bad for him MSK Prasad on Ambati Rayudu exclusion from World Cup 2019 squad
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 की भारतीय टीम में अंबाती रायुडू का चयन नहीं होना सभी के लिए हैरानी भरा था। इससे खफा होकर रायुडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में रायुडू के टीम में चयन नहीं होने के कारण का खुलासा किया है। एमएसके ने कहा कि भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के बाहर होने पर मुझे भी बुरा लगा था।

I feel bad for him MSK Prasad on Ambati Rayudu exclusion from World Cup 2019 squad
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

स्पोर्टस्टार को दिए एक इंटरव्यू में चयनकर्ताओं की समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने बताया कि साल 2019 में अंबाती रायुडू ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने अंबाती रायुडू की फिटनेस पर भी ध्यान दिया था। रायुडू का विश्व कप टीम से बाहर होना वास्तव में एक बहुत अलग मुद्दा था।

I feel bad for him MSK Prasad on Ambati Rayudu exclusion from World Cup 2019 squad
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रसाद ने कहा कि मुझे रायुडू को लेकर काफी बुरा लगा था। यह निर्णय यह बहुत ही मुश्किल था। चयन समिति ने हमेशा ये महसूस किया है कि वह 2016 के जिम्बाब्वे दौरे के बाद टेस्ट सलेक्शन के रडार पर हैं। एमएसके ने कहा कि मैंने रायुडू से बोला था कि वह टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करें। हमने आइपीएल के प्रदर्शन के आधार पर उनको वन-डे टीम में जगह दी थी। जो कई लोगों को शायद उचित नहीं लगे, लेकिन यह सच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
I feel bad for him MSK Prasad on Ambati Rayudu exclusion from World Cup 2019 squad
अंबाती रायुडू

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हमने एक महीने तक एनसीए में उनकी फिटनेस पर फोकस किया और उनकी मदद की, लेकिन दुर्भाग्य से वो टीम से बाहर हो गए। विश्व कप टीम में अंबाती रायुडू की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
I feel bad for him MSK Prasad on Ambati Rayudu exclusion from World Cup 2019 squad
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

चयनकर्ताओं ने कहा था कि रायुडू रिजर्व प्लेयर के रूप में हैं, लेकिन रिजर्व प्लेयर के तौर पर भी उनका चयन नहीं हुआ। इससे नाराज होकर अंबाती रायुडू ने संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि इसके कुछ दिनों के बाद उन्होंने अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया था। बीसीसीआई में जल्द ही नई चयन समिति की नियुक्ति होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed