साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए उपलब्धियों और चुनौतियों का मिला-जुला साल रहा। जहां भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचते हुए देश को गौरवान्वित किया, वहीं पुरुष टीम ने सीमित ओवरों में सफलता हासिल की लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उसकी कमजोरियां उजागर होती नजर आईं। साल भर चले बदलाव, संन्यास, नई कप्तानी और प्रशासनिक उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय क्रिकेट ने कई यादगार लम्हे और कुछ कड़वे अनुभव भी देखे।
2 of 12
भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप
- फोटो : ANI
महिला टीम ने रचा इतिहास, जीता पहला वनडे विश्व कप
वर्ष 2025 भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार 50 ओवर का वनडे विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म किया। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने नया इतिहास रचा। इस टूर्नामेंट में टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को भी शिकस्त दी।
3 of 12
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : ANI
पुरुष टीम की सीमित ओवरों में सफलता
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2025 में सीमित ओवरों के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने दुबई में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) और एशिया कप (टी20) जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इन जीतों ने यह दिखाया कि भारत अभी भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है।
4 of 12
भारतीय टेस्ट टीम
- फोटो : ANI
टेस्ट क्रिकेट में उजागर हुईं कमजोरियां
हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 की हार ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम की लाल गेंद की कमजोरियों को उजागर कर दिया। इससे पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार ने भी चिंता बढ़ा दी थी।
5 of 12
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
कोहली-रोहित युग का अंत, अश्विन का संन्यास
2025 टेस्ट क्रिकेट के लिए बदलावों का साल भी रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अंत हो गया। इसके अलावा, स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान संन्यास की घोषणा की। बाद में चेतेश्वर पुजारा के संन्यास से मध्यक्रम में बड़ा खालीपन पैदा हो गया।