फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs RCB: मुंबई पर जीत से बैंगलोर प्लेऑफ में, एलिस पेरी का ऑलराउंड प्रदर्शन, छह विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Tue, 12 Mar 2024 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Mar 2024 11:01 PM IST
सार

एलिस पेरी की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 19 ओवर में 113 रन पर समेट दिया। पेरी ने सिर्फ 15 रन पर छह विकेट लिए।

विज्ञापन
WPL 2024: MI vs RCB WPL Highlights Bangalore defeats Mumbai Women IPL Match Scorecard News in Hindi
एलिस पेरी और ऋचा घोष - फोटो : WPL
प्लेयर ऑफ द मैच एलिस पेरी के यादगार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 30 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। पेरी ने पहले 15 रन पर छह विकेट लेकर महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उसके बाद उन्होंने नाबाद 40 रन भी बनाए। पेरी की बदौलत मुंबई 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
WPL 2024: MI vs RCB WPL Highlights Bangalore defeats Mumbai Women IPL Match Scorecard News in Hindi
एलिस पेरी - फोटो : WPL
पेरी-ऋचा ने 76 रन की साझेदारी की
114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के 39 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। कप्तान स्मृति मंधाना (11), मोलिन्यूक्स (9), डिवाइन (4) के विकेट गिरने के बाद पेरी का ऋचा घोष ने बखूबी साथ दिया। दोनों ने 53 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की। पेरी ने 38 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए, जबकि ऋचा ने 28 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। मुंबई और दिल्ली की टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
WPL 2024: MI vs RCB WPL Highlights Bangalore defeats Mumbai Women IPL Match Scorecard News in Hindi
एलिस पेरी - फोटो : WPL/BCCI
पेरी ने बनाया रिकॉर्ड
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 19 ओवर में 113 रन पर समेट दिया। पेरी ने सिर्फ 15 रन पर छह विकेट लिए। वह लीग में छह विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। इससे पहले लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड दिल्ली की मरिजाने कैप के नाम था। उन्होंने 2023 में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे। मुंबई का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 43 रन था। यहां से पेरी का जादू चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
WPL 2024: MI vs RCB WPL Highlights Bangalore defeats Mumbai Women IPL Match Scorecard News in Hindi
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : WPL
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी मुंबई
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 43 रन की साझेदारी, लेकिन पावरप्ले की अंतिम गेंद पर डिवाइन ने मैथ्यूज (26) को आउट कर दिया। उन्होंने 23 गेंद में दो चौके, दो छक्के लगाए। सजना अच्छा खेल रही थीं और पांच चौकों, एक छक्के की मदद से 30 रन बना चुकी थीं। यहां उन्हें पेरी ने बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर पेरी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड कर बड़ा झटका दे दिया।
विज्ञापन
WPL 2024: MI vs RCB WPL Highlights Bangalore defeats Mumbai Women IPL Match Scorecard News in Hindi
पेरी - फोटो : WPL
39 रन के अंतराल में गिरे सात विकेट
मुंबई के बल्लेबाजों के पास इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की तेज गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। पेरी ने इसके बाद अमेलिया कर (2), अमनजोत कौर (4), पूजा वस्त्राकर (6) और नेट शिवर ब्रंट (10) के विकेट लेकर मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 82 रन कर दिया। मुंबई ने 39 रन के अंतराल में ये सातों विकेट गंवाए। सात में से छह विकेट पेरी ने लिए। प्रियंका बाला 19 रन पर नाबाद लौटीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed