{"_id":"5ccda736bdec22074407d159","slug":"world-cup-flashback-imran-khan-leading-pakistan-first-time-becomes-world-champion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 1992: पहला मैच 10 विकेट से हार गया था पाकिस्तान, फिर इमरान के लड़ाके ऐसे बने विश्व विजेता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 1992: पहला मैच 10 विकेट से हार गया था पाकिस्तान, फिर इमरान के लड़ाके ऐसे बने विश्व विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 05 May 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
विश्व कप 1992
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 1992 में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह विश्व कप ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया। भले ही पाकिस्तान टीम भारत को नहीं हरा पाई, लेकिन वर्ल्ड कप अपने नाम जरूर किया। फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह पहला वर्ल्ड कप था।
2 of 8
world cup 1992
1992 का विश्व कप पहली बर डे-नाइट प्रारूप में खेला गया था। पहली बार रंग-बिरंगी जर्सी भी इसी विश्व कप में पहनी गई थी। इसके अलावा इसी विश्व कप में फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन का प्रयोग भी पहली बार किया गया। रंगभेद की नीति के कारण लगी पाबंदी हटने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस विश्व कप में हिस्सा लिया। इसमें राउंड-रॉबिन के आधार पर 36 मैच खेले गए और चार शीर्ष टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
3 of 8
pakistan 1992
इस विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर दबाव कुछ ज्यादा ही था और उसे इसका नुकसान ही हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच ही हार गई। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दोनों से मात खानी पड़ी। पाकिस्तान ने विश्व कप में अपनी शुरुआत काफी खराब की। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच वे 10 विकेट से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
pak vs eng
अगले मैच में इंग्लैंड ने उन्हें सिर्फ 74 रन पर आउट कर दिया। लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और पाकिस्तान को एक अंक भी मिल गया जो बाद में उसके लिए काफी अहम साबित हुआ। इसी एक अंक के अंतर के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और पाकिस्तान को मौका मिला सेमीफाइनल में जगह बनाने का।
विज्ञापन
5 of 8
javed miandad
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से भिड़ी। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने पूरा कर लिया और पहली बार फाइनल में जगह बनाई। इंजमाम ने 60 रन बनाए तो मियांदाद ने 57 रन।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।