{"_id":"6adb428b571d2bb81a012937","slug":"los-angeles-olympics-2028-cricket-qualifiers-to-be-held-in-january-february-icc-finalizes-the-schedule-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028: जनवरी-फरवरी में होंगे क्रिकेट के क्वालिफायर, आईसीसी ने तय किया कार्यक्रम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028: जनवरी-फरवरी में होंगे क्रिकेट के क्वालिफायर, आईसीसी ने तय किया कार्यक्रम
Fri, 23 Oct 2026 04:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:48 PM IST
सार
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए पुरुष और महिला वर्ग के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
विस्तार
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं के लिए पुरुष और महिला वर्ग के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में आयोजित किए जाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्तूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद अपने सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्डों के साथ वैश्विक टूर्नामेंटों का संभावित कार्यक्रम साझा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2027 से 2031 के बीच होने वाले वनडे विश्व कप के दौरान आईसीसी के कैलेंडर में पुरुषों के 12, महिलाओं के सात और अंडर-19 वर्ग के पांच टूर्नामेंट शामिल हैं। इनमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी शामिल हैं। कुछ बड़े टूर्नामेंटों की तारीखें पहले ही तय हो चुकी थीं, जबकि कई अन्य प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
100 साल से अधिक समय बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
क्रिकेट की ओलंपिक में 100 साल से अधिक समय बाद वापसी होने जा रही है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में इस खेल को शामिल किया गया है, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में इस खेल को देखने का मौका मिलेगा।

महिला वर्ग में भारत समेत चार टीमें क्वालिफाई
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। इन टीमों को इस साल आयोजित टी20 विश्व कप में प्रदर्शन और संबंधित महाद्वीपों की सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों के आधार पर ओलंपिक में जगह मिली है।

पुरुष वर्ग में रैंकिंग के आधार पर होगा चयन
पुरुष वर्ग में अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों को 31 दिसंबर 2026 की रैंकिंग के आधार पर चुना जाएगा। वहीं, मेजबान अमेरिका की पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भागीदारी उसकी रैंकिंग पर निर्भर करेगी। अमेरिका को क्वालिफिकेशन अवधि यानी 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच शीर्ष 15 रैंकिंग में जगह बनानी होगी। यदि अमेरिकी टीम 31 दिसंबर 2026 तक यह मानदंड पूरा नहीं करती है, तो महिला वर्ग की मेजबान टीम के लिए निर्धारित स्थान को आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की स्थिति के आधार पर आवंटित किया जाएगा। इसके लिए 1 मार्च 2027 की कट-ऑफ तारीख निर्धारित की गई है।

आठ-आठ टीमें लेंगी क्वालिफायर में हिस्सा
आईसीसी की योजना के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग के क्वालिफायर में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों का चयन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर आईसीसी करेगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि 2029 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में 8 से 12 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।