फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो अलग-अलग देशों से World Cup खेल चुके हैं ये चार क्रिकेटर, एक हैं मौजूदा कप्तान

Sun, 05 May 2019 09:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 05 May 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
4 International cricketers who played cricket world cup for two different nations
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट विश्व कप का 12वां सीजन शुरू होने में अब गिनती के कुछ दिन बाकी हैं। हर खिलाड़ी, हर टीम और सभी क्रिकेट प्रसंशको ने क्रिकेट के इस मेले में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी है।



30 मई 2019 से इंग्लैंड/वेल्स में क्रिकेट विश्व कप का आगाज हो जाएगा। इस दौरान सभी को हमेशा की तरह एक बार फिर से कई दिलचस्प रिकॉर्ड और पल देखने का इंतजार रहेगा।

लेकिन उससे पहले आईए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए क्रिकेट विश्व कप खेला था।
 

4 International cricketers who played cricket world cup for two different nations
केपलर वेसल्स - फोटो : social media

केपलर वेसल्स
वेसल्स ने 1983 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से खेला तो वहीं उन्होंने 1992 में अपने घरेलू देश दक्षिण अफ्रीका से डेब्यू किया था।

वेसल्स ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करते हुए जहां 76 रन बनाए थे वहीं अफ्रीका के लिए डेब्यू करते हुए अपनी पुरानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81* रनों की पारी खेली थी।

4 International cricketers who played cricket world cup for two different nations
मॉर्गन - फोटो : file
इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान मोर्गन ने अब तक तीन विश्व कप खेले हैं जिसमें दो बार इंग्लैंड की तरफ से और एक बार आयरलैंड की तरफ से मैदान पर उतरे हैं।

मोर्गन ने 2007 में आयरलैंड की तरफ से डेब्यू वर्ल्ड कप डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने 9 मैच खेले थे। उसके बाद वे 2009 में इंग्लैंड चले गए और फिर 2011 और 2015 में इंग्लैंड की तरफ से विश्व कप खेले। 
मॉर्गन इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में एक बार फिर से  इंग्लैंड की तरफ से बतौर कप्तान खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 International cricketers who played cricket world cup for two different nations
जोयिस - फोटो : file
ईडी जोयस

जोयस ने इंग्लैंड की तरफ से खेलना शुरू किया लेकिन बाद में अपने जन्मस्थान आयरलैंड की तरफ से खेलने चले गए।

जोयस ने साल 2007 में इंग्लैंड की तरफ से विश्व कप खेला तो वहीं 2011 और 2015 में आयरलैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में खेलने उतरे।

साल 2015 में जोयस ने अपना पहला वर्ल्ड कप शतक लगाया थे जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 112 रन बनाए थे।



 
विज्ञापन
4 International cricketers who played cricket world cup for two different nations
कम्मिंस - फोटो : file
एंडरसन कमिंस

कमिंस ने 1992 में विंडीज की तरफ से विश्व कप खेला था लेकिन 15 साल बाद साल 2007 में कनाडा से खेलते दिखे थे।

1992 के विश्व कप में कमिंस ने 12 विकेट लिए थे जिसमें इंडिया के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट अपने नाम कर मैन ऑफ द मैच बने थे।

कमिंस ने 40 साल की उम्र में एक बार फिर से विश्व कप में वापसी की लेकिन कनाडा की तरफ से जिसमें उन्होंने 3 मैच में सिर्फ 1 विकेट निकाले।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed