{"_id":"5d065fc48ebc3e15e14d514b","slug":"world-cup-2019-virat-kohli-getting-angry-on-his-foolish-decision-at-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: बिना आउट हुए ही चलते बने कोहली, ड्रेसिंग रूम में जाकर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: बिना आउट हुए ही चलते बने कोहली, ड्रेसिंग रूम में जाकर निकाली भड़ास
भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वह अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जिसे देख हर भारतीय फैन ने अपना माथा पीट लिया। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान को अपना विकेट खैरात में देकर चले गए और बाद में जब उन्हें जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह भी निराश और नाराज नजर आए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान जब आखिरी 20 गेंदे शेष थी तब बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। दोबारा मैच शुरू होते ही पारी का 48वां ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लेकर आए। सामने उनके चिर प्रतिद्वंदी कोहली क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान विराट से इतनी बड़ी गलती हो गई, जिसका अंदाजा उनको भी नहीं था।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
48वें ओवर की चौथी गेंद पर आमिर ने क्रीज पर सामने खड़े कोहली को तेजी से सीटी बजाती हुई बाउंसर मारी, जिस पर कोहली ने पूल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह चुक गए और गेंद विकेटकीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में चली गई। आमिर ने जोरदार अपील की इससे पहले कि अंपायर अपनी उंगली उठाते विराट पवेलियन की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट के पवेलियन जाने के बाद रिप्ले दिखाया गया। जहां साफ नजर आ रहा था कि गेंद का विराट के बल्ले के किसी भी भाग से कोई संपर्क नहीं था। विराट आमिर की अपील के उत्साह में खुद ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
बाद में जब उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ये रिप्ले देखा तो, वो बेहद ही गुस्साए हुए नजर आए और जमकर अपनी भड़ास निकाली। विराट के इस गलत निर्णय का परिणाम यह हुआ की भारत अपने स्कोर से करीब दस रन पीछे रह गया। कोहली ने 77 रन की शानदार पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।