फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-राहुल ने रचा इतिहास, तोड़े पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में साझेदारी के सारे रिकॉर्ड

Mon, 17 Jun 2019 03:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Jun 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma and KL Rahul breaks the Sachin Tendulkar records against Pakistan
रोहित शर्मा और केएल राहुल (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में पहली बार ओपनिंग करने उतरी रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर रविवार को कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए। पहले विकेट के लिए हुई इस शतकीय साझेदारी के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स धराशाई होते गए। नीचे देखिए सारे रिकॉर्ड्स...

World Cup 2019: Rohit Sharma and KL Rahul breaks the Sachin Tendulkar records against Pakistan
रोहित शर्मा-केएल राहुल - फोटो : social Media

इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन और सिद्धू के नाम था। दोनों ने 1996 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 90 रन बनाए थे। अब सबसे बड़ी ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड रोहित-राहुल के नाम हो गया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। रोहित 113 गेंदों में 140 रन बानकर पवेलियन लौटें, जबकि राहुल ने 57 रन की सधी हुई पारी खेलकर आउट हुए

World Cup 2019: Rohit Sharma and KL Rahul breaks the Sachin Tendulkar records against Pakistan
केएल राहुल

 

रोहित शर्मा और केएल रोहित ने 136 रन की साझेदारी के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया। इसके पहले शिखर धवन और विराट कोहली ने 2015 विश्व कप में दूसरे विकेट के लिए एडिलेड में 129 रन जोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma and KL Rahul breaks the Sachin Tendulkar records against Pakistan
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सबसे अधिक छक्के लगाने के सौरव गांगुली (17) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह अब भारत की ओर से इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।


 
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma and KL Rahul breaks the Sachin Tendulkar records against Pakistan
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc

राहुल और रोहित की इस मैच में शतकीय साझेदारी से पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो शतकीय साझेदारी हुई है। 2003 में मोहम्मद कैफ और सचिन तेंदुलकर के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी और दूसरी 2015 के विश्व कप में विराट और शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी की थी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed