फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ZIM W Live Score, 3rd ODI at Vadodara, updates and scorecard in hindi

IND W vs ZIM W Live Score: तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला

Wed, 28 Oct 2026 01:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:57 PM IST
सार

IND W vs ZIM W Live Score 3rd ODI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस मुकाबले को जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
IND W vs ZIM W Live Score, 3rd ODI at Vadodara, updates and scorecard in hindi
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफीन कोमो ने बताया कि उनकी प्लेइंग-11 में बस एक बदलाव है। फ्रांसिस्का चिपारे को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव हैं। क्रांति गौर, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया को मौका दिया गया है। ऋचा घोष, तेजल हसबनिस और श्री चरणी को बेंच पर बैठाया गया है।
विज्ञापन


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, जिंतिमणि कलिता, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे।


टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम टीम जिम्बाब्वे का वनडे में सूपड़ा साफ करने से एक कदम दूर है। भारत पहले ही टी20 सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज कर चुका है। भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए। टीम इंडिया से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद तीसरे मैच में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed