फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माही के मुरीद हुए कप्तान कोहली, मैच जीतने के बाद बोले- धोनी बहुमूल्य हैं

Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli Calls MS Dhoni Legend, Says he Knows Exactly What to do in the Middle
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

भारत ने गुरुवार को विश्व कप के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 125 रनों से करारी शिकस्त दी है, लेकिन इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर संकट में दिखी। कप्तान कोहली 72 और महेंद्र सिंह धोनी ने 56 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचया। बाकी का काम गेंदबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से कर दिया। कप्तान कोहली ने मैच के बाद जमकर धोनी की तारीफ की और कहा कि जब वह अच्छे फॉर्म में नहीं होते हैं, तो लोग उनकी आलोचना करने लगते हैं। 



World Cup 2019: Virat Kohli Calls MS Dhoni Legend, Says he Knows Exactly What to do in the Middle
एम एस धोनी - फोटो : social Media

अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की खेली गई धीमी पारी को लेकर सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों ने आलोचना की थी, लेकिन विंडीज के खिलाफ मैच में धोनी लड़खड़ाई पारी को बेहतरीन तरीके से संभालकर टीम को एक मजूत स्कोर तक ले गए। अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी राशिद खान की गेंद पर स्टंप आउट हो गए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रन बटोर कर धोनी ने सब बराबर कर दिया। 

World Cup 2019: Virat Kohli Calls MS Dhoni Legend, Says he Knows Exactly What to do in the Middle
virat kohli ms dhoni

कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी को अच्छी तरह से पता है कि मिडिल ओवर्स में उन्हें क्या करना है। जब कभी उनका दिन नहीं होता तो लोग बात करते हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं छोड़ सकते क्योंकि वो हमें काफी मैच जिताते हैं। जब आपको 15-20 रन चाहिए होंगे, तो धोनी को पता है कि कैसे बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli Calls MS Dhoni Legend, Says he Knows Exactly What to do in the Middle
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

विराट ने धोनी को लेकर कहा कि 'एमएस धोनी की ताकत कैल्कुलेट क्रिकेट खेलना है। वह इस खेल के लीजेंड और ये हम सभी जानते हैं। धौनी का अनुभव 10 में से 8 बार हमारे लिए काम करता है। बहुत कम ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो क्रीज पर रहते हुए फीडबैक भेजते हैं कि ये स्कोर यहां अच्छा होगा। आखिरी दो मैच हमारे लिए हाई स्कोरिंग नहीं थे लेकिन हमने इन्हें जीता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed