मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने विंडीज को 125 रन से हरा दिया। मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख विंडीज के फैंस अपने सिर के बाल नोच लिए होंगे। जब एक गेंद पर तीन बार धोनी को आउट करने के मिले मौके को विंडीज ने गंवा दिया।
एक ही गेंद पर तीन बार आउट होने से बचे थे धोनी, हार के बाद अफसोस मना रही वेस्टइंडीज टीम
भारतीय पारी का 34वां ओवर फाबियान ऐलेन फेंकने आए, 34वें ओवर की पहली गेंद पर शॉट खेलते वक्त धोनी क्रीज से आगे निकल गए, उन्हें भी लग गया कि वह आउट हो जाएंगे, लेकिन विंडीज के विकेटकीपर शाई होप धोनी को स्टंप करने से चूक गए। जब शाई होप से गलती हुई उस वक्त धोनी 8 रन बनाकर खेल रहे थे। होप के पास धोनी को आउट करने के तीन मौके थे। विकेटकीपर शाई होप ने धोनी के काफी दूर होने के बाद भी बच्चों जैसी गलती कर धोनी को आउट करने का मौका गंवा दिया।
दरअसल, शाई होप के दस्ताने से गेंद छिटक गई और इतने में धोनी क्रीज में वापस पहुंच गए और खुद को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद धोनी ने तेजी से भागकर एक रन भी चुरा लिए, रन लेने के दौरान भी विंडीज के पास मौका था, धोनी को रन आउट कर पवेलियन भेजने का, लेकिन वो इसमें भी सफल नहीं हो सके।
WHAT WAS SHAI HOPE THINKING?! He missed stumping @msdhoni TWICE!!
FOLLOW #INDvWI LIVE: https://t.co/lFZMKWBhfS#WIvIND #CWC19 pic.twitter.com/nbpuihZ571
शाई होप की यह चूक टीम पर भारी पड़ी और धोनी ने 61 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में उन्होंने 16 रन बटोरे, जिसमें उनके दो छक्के शामिल रहे। भारत ने विंडीज के सामने 269 रनों का टारगेट रखा।
धोनी को आउट करने का मौके गंवाने पर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने मैच के बाद कहा कि धोनी को स्टम्पिंग करने का मौका हम भुना नहीं पाए। हमने इस टूर्नामेंट में अपने आप को काफी निराश किया है। मैदान पर कुछ मौके गंवाने हमें भारी पड़ा, जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।