विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। भारत और पाकिस्तान के मैच का जुनून दर्शकों पर इस कदर सिर चढ़ कर बोल रहा कि वो स्टेडियम में मैच देखने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं।
विश्व कप में भारत-पकिस्तान मैच को लेकर गजब की दीवानगी, चौगुना बढ़े टिकटों के दाम
विराट कोहली ने बयां किया दर्द, कहा 'टीम में मेरी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता'
आईसीसी को पहले से ही मालूम था कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच, उसकी कमाई के लिए सुनहरा मौका होगा, इसलिए उसने प्लेटिनम और ब्रांज कैटेगरी की टिकटों के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिए हैं। इस मैच का जुनून क्रिकेट फैंस पर इस कदर चढ़ गया है कि वो हर हाल में इस मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं।
इन पांच खिलाड़ियों के बूते बांग्लादेश ने रचा इतिहास, दर्ज की दक्षिण अफ्रीका पर यादगार जीत
भारत-पाक मैच के टिकट का रेट मेजबान इंग्लैंड के मैचों के टिकट से भी अधिक है। बावजूद इसके आलम यह है कि भारत के सभी मैचों की लगभग सारी टिकटें बिक चुकी हैं। सबसे अधिक टिकटों के लिए मारा-मारी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को खेले जाने वाले मैच को लेकर है।
World Cup 2019: बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, शाकिब ने बनाया कीर्तिमान
लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल के मैच के टिकटों की कीमतें भी गजब तरीके से बढ़ी हैं। करीब 17 हजार रुपए वाले टिकट की कीमत अब बढ़कर 1.5 लाख तक पहुंच गई है।