{"_id":"5cf79018bdec2207524973a3","slug":"world-cup-2019-team-india-playing-11-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश को ईद का तोहफा देने उतरी टीम इंडिया, कप्तान कोहली ने इन 11 शेरों पर लगाया दांव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देश को ईद का तोहफा देने उतरी टीम इंडिया, कप्तान कोहली ने इन 11 शेरों पर लगाया दांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर चुका है। फेवरेट मानी जा रही भारतीय टीम न सिर्फ इस मैच को जीतकर क्रिकेट के 'महाकुंभ' का आगाज जीत से करना चाहेगी बल्कि देशवासियों को ईद का तोहफा भी देने की ख्वाहिश पूरी करेगी।
आइए देखते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर आज दक्षिण अफ्रीका को पटकने उतरा है भारत।
2 of 7
rohit-dhawan
विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर माना जा रहा है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करेंगे। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी।
3 of 7
विराट कोहली
विराट कोहली और केएल राहुल मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले चार सालों में कप्तान कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई है। इस अवधि में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने शीर्ष क्रम में 65 मैचों में उन्होंने 83.76 की औसत और 98.54 की स्ट्राइक रेट से 4272 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं।
वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल ने शतक जमाकर विश्व कप मैचों के लिए बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पर अपना दावा मजबूत किया है। राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरकर 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ms dhoni
विकेटकीपर की भूमिका में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक ठोका। धोनी ने 78 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के की मदद से 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। पांचवें विकेट के लिए धोनी और राहुल के बीच 164 रन की साझेदारी हुई थी। धोनी पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : getty
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केदार जाधव दोनों को आज के मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।