फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: छोटी सी भूल पड़ी रोहित शर्मा पर भारी, एक गलती की वजह से चूके दोहरा शतक

Mon, 17 Jun 2019 05:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma says double century was not in my mind against Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा की शानदार 140 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने विश्व कप में पाकिस्तान को सातवीं बार हरा दिया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप में अपनी जीत की हैट्रिक लगाई। शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

World Cup 2019: Rohit Sharma says double century was not in my mind against Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने दोहरे शतक लगाने के सवाल पर कहा कि मैं दुखी था, जब मैं आउट हुआ, खासकर जिस तरीके से मैंने उस शॉट को खेला था। रोहित ने कहा कि पाकिस्तानी कप्तान ने मिड-ऑन को पीछे धकेलकर, फाइन लेग के खिलाड़ी को अंदर खड़ा किया था, लेकिन मुझे समझने में थोड़ी गलती हो गई। 

World Cup 2019: Rohit Sharma says double century was not in my mind against Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने कहा कि जब आप क्रीज पर सेट होते हैं, तो आप ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं। सच कहूं तो, 'मैं दोहरे शतक के बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहा था। मैं गलत समय पर आउट हुआ, हमारी साझेदारी मजबूत हो रही थी और हम मैच को पूरी तरह से अपने पक्ष में करना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma says double century was not in my mind against Pakistan
Rohit Sharma-KL Rahul - फोटो : social Media

रोहित ने पहली बार उनके साथ ओपनिंग करने उतरे लोकेश राहुल के बारे में कहा कि 'राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसकी जरूरत थी. हमारी योजना यही थी कि हम देखें कि क्या हो रहा है, विकेट कैसा खेल रहा है। हमारी शुरुआत अच्छी रही।' उन्होंने साथ ही कहा कि टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया।

विज्ञापन
World Cup 2019: Rohit Sharma says double century was not in my mind against Pakistan
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास - फोटो : social Media

रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने जबरदस्त टेंपरामेंट दिखाते हुए रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। राहुल ने 57 रन की बहुमूल्य पारी खेली और रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 136 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed