फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Prasidh Krishna will not be a part of the upcoming five-match ODI series against New Zealand

प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर: न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं ले पाएंगे हिस्सा, इस गेंदबाज को मिली सकती है जगह

Wed, 28 Oct 2026 05:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Oct 2026 05:29 PM IST
सार

  • भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है। फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है जिसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
  • वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है।
  • टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
IND vs NZ: Prasidh Krishna will not be a part of the upcoming five-match ODI series against New Zealand
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : BCCI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


वनडे सीरीज का कार्यक्रम
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला वनडे चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला सात नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रसिद्ध को लेकर क्या आई जानकारी 
लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक लाल गेंद के मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काफी प्रभावित किया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया, प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं और एक और दो नवंबर को बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है। किसी भी स्थिति में, टीम प्रबंधन के साथ-साथ राष्ट्रीय चयन समिति का यह मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए, जहां वनडे की तुलना में उनकी अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तीन मैचों के लिए हुआ था चयन 
प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे। बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। प्रसिद्ध को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली थी।  प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता उनकी फिटनेस और बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने पर निर्भर थी, लेकिन पीटीआई के अनुसार, प्रसिद्ध सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed